Last Updated:
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मृत गाय को रस्सी और पूंछ पकड़कर सड़क पर क्रूरता पूर्वक घसीटा जा रहा है.
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मृत गाय के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता नजर आ रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि मृत गाय के गले में रस्सी बांधकर और पूंछ पकड़कर उसे सड़क पर क्रूरता पूर्वक घसीटा जा रहा है. यह घटना देखने वालों के लिए काफी शर्मनाक और परेशान करना वाली साबित हो रही है. जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो जगन्नाथ चौक के पास का बताया जा रहा है और यह घटना करीब 4 दिन पुरानी बताई जा रही है. खबर के मुताबिक, गाय सड़क किनारे बहुत ही बदहाल हालत में पड़ी हुई थी. इस दौरान नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मृत गाय के गले में रस्सी बांध दी. इसके बाद कुछ लोगों ने रस्सी पकड़ ली और मृत गाय को सड़क पर घसीटते हुए ले जाने लगे.
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया
इस पूरी घटना का एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में न सिर्फ नगर निगम के कर्मियों की कार्रवाई दिख रही है, बल्कि कुछ लोगों के अमानवीय व्यवहार को भी कैद किया गया है. वीडियो को देखने के बाद लोग इसे लेकर काफी नाराज हैं.
पूरे मामले पर भाजपा और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े नेता इंद्र मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने वीडियो देखकर घटना की निंदा की और बताया कि यह वायरल वीडियो चांडक चौक का है. उन्होंने कहा कि यह अमानवीय और क्रूरता भरी घटना है और ऐसे व्यवहार को समाज में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इंद्र मिश्रा ने नगर निगम के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है और कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
इस पूरे मामले ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं. अब देखना यह होगा कि नगर निगम आयुक्त और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और दोषियों को सजा दिलाने के लिए कितनी तत्परता दिखाते हैं. कटनी में यह घटना न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए चिंता का विषय बन गई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों पर दबाव बढ़ा दिया है कि वे ऐसे अमानवीय व्यवहार को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाएं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें