छिंदवाड़ा में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। जुन्नारदेव में ऐसा मामला पहली बार सामने आया है। नवेगांव की रोराढ़ेकनी गांव की निवासी 20 साल की महिला ने लगभग सातवें महीने में एक साथ चार बच्चों को जन्
.
एक लड़का और तीन लड़कियां ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी के मार्गदर्शन में डिलीवरीकर्ता पूजा सोनी द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। नवजात बच्चों का वजन अपेक्षाकृत कम होने के कारण एहतियातन सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चार नवजातों में एक लड़का और तीन लड़कियां शामिल हैं। मां और बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
BMO डॉ. नागवंशी बोले
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि यह मामला चिकित्सकीय दृष्टि से काफी संवेदनशील था। समय पर सही निर्णय, अनुभवी स्टाफ और सतर्क निगरानी के चलते सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। उन्होंने पूरी मेडिकल टीम की सराहना की।
डिलीवरीकर्ता पूजा सोनी ने दी जानकारी
डिलीवरी कराने वाली पूजा सोनी ने बताया कि महिला को पहले से विशेष निगरानी में रखा गया था। प्रसव के दौरान सभी आवश्यक सावधानियां बरती गईं और नवजातों को तत्काल विशेषज्ञ इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।