युजवेंद्र चहल ने खरीदी लग्जरी BMW कार, कीमत जानते हैं? इतने में ले सकते हैं दिल्ली में 3 BHK फ्लैट!

युजवेंद्र चहल ने खरीदी लग्जरी BMW कार, कीमत जानते हैं? इतने में ले सकते हैं दिल्ली में 3 BHK फ्लैट!


Yuzvendra Chahal New Car: स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भले ही लंबे समय से टीम इंडिया में जगह के लिए तरस रहे हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी के कारण वो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. खुशमिजाज अंदाज के लिए लोकप्रिय चहल ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. भारतीय क्रिकेटर ने अपने कार कलेक्शन में बढ़ोतरी करते हुए एक शानदार लग्जरी बीएमडबल्यू (BMW) कार खरीदी है. चहल ने इंस्टाग्राम पर चमचमाती कार की तस्वीरें शेयर की और उसे ड्राइव करते भी दिखे.

युजवेंद्र चहल ने खुशखबरी को फैंस के बीच साझा करते हुए अपने माता-पिता के लिए दिल छूने वाली बात कही. चहल ने पोस्ट में लिखा, ”मैं अपनी नई कार उन दो लोगों के साथ घर लेकर आया जिन्होंने मेरे हर सपने को सच कर दिखाया. अपने माता-पिता को इस खास पल का गवाह बनते और इसका आनंद लेते देखना ही मेरे लिए असली खुशी है.

कितनी है चहल की BMW कार की कीमत?

Add Zee News as a Preferred Source


फैंस ये भी जानने को बेताब हैं कि आखिर युजवेंद्र चहल ने जो शानदार BMW कार खरीदी है, उसकी कीमत कितनी है? बता दें कि स्टार लेग स्पिनर ने बीएमडब्ल्यू जेड4 एम40आई कार खरीदी है. रिपोर्ट की मानें तो ऑन रोड, इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 1.6 करोड़ रुपये है. इसका मतलब है कि इतनी रकम में आप देश की राजधानी दिल्ली में 3 BHK फ्लैट ले सकते हैं.

 

आईपीएल 2026 में धमाका करेंगे चहल?

बता दें कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर, चहल घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं. वो आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 18.00 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. पिछले सीजन में पंजाब को फाइनल तक पहुंचाने में चहल की अहम भूमिका रही, उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे. वो आईपीएल के सर्वकालिक सर्वोच्च विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 174 मैचों में 221 विकेट लिए हैं, और आगामी सीजन में वे इस आंकड़े को और बढ़ाने का लक्ष्य रखेंगे.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले फैंस को लगा झटका, जिसे CSK ने बनाया था सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी, उसने अचानक लिया संन्यास

 





Source link