Virat Kohli ODI Record: भारतीय क्रिकेट टीम 2026 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से करेगी. कीवी टीम 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने के लिए भारत दौरे पर आ रही है. 11 जनवरी को वडोदरा में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. इसके राजकोट में 14 जनवरी को दूसरा और इंदौर में 18 तारीख को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. इन तीन मैचों के दौरान सबकी नजर एक बार फिर से दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगी. दोनों जब भी मैदान पर उतरते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर बनाते हैं. एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है.
जबरदस्त फॉर्म में विराट
कोहली कीवी टीम के खिलाफ अगर तीनों मैचों में हिस्सा लेते हैं तो वह एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे. कोहली ने अब तक 308 वनडे मैचों में 14557 रन बनाए हैं. वह 53 शतक और 76 अर्धशतक लगा चुके हैं. कोहली ने 58.46 की औसत से रन बनाए हैं. विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में जोरदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने लगातार दो मैचों में शतक जड़े थे. कोहली ने तीन मैचों में क्रमश: 135, 102 और 65* रन की पारी खेली थी.
इतिहास रचने के करीब विराट
कोहली लगातार 50 या उससे अधिक के औसत से सर्वाधिक पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. विराट ने पिछले 12 साल में लगातार 185 पारियों में 50+ औसत से रन बनाए हैं. कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड है. इसमें फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल बेवन पहले स्थान पर हैं. वह लगातार 187 पारियों में 50+ औसत से रन बना चुके हैं. कोहली अगर अगली तीन पारियों में भी 50+ का औसत बनाए रख पाते हैं तो बेवन से आगे निकल जाएंगे.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: वेस्टइंडीज को रौंद न्यूजीलैंड ने टॉप-2 में मारी एंट्री, श्रीलंका-पाकिस्तान से भी नीचे भारत
50+ के औसत से लगातार सबसे ज्यादा पारियां
माइकल बेवन- ऑस्ट्रेलिया- 187 पारी
विराट कोहली- विराट कोहली- 185 पारी
माइकल हसी- ऑस्ट्रेलिया- 143 पारी
हाशिम अमला- साउथ अफ्रीका- 139 पारी
महेंद्र सिंह धोनी- भारत- 126 पारी
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल OUT, सूर्यकुमार यादव IN… खराब फॉर्म पर दोहरा रवैया क्यों? कप्तान की कुर्सी बचने की इनसाइड स्टोरी
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड
कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद खेलेंगे. तब फाइनल में भारत कीवी टीम को हराया था. विराट ने अब तक इस टीम के खिलाफ 33 मैचों की 33 पारियों में 1657 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 55.23 का रहा है. कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं.