शाहपुर में 1.89 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन: विधायक अर्चना चिटनिस बोलीं-101 करोड़ के कार्य प्रगति पर, प्लास्टिक मुक्त अभियान की सराहना – Burhanpur (MP) News

शाहपुर में 1.89 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन:  विधायक अर्चना चिटनिस बोलीं-101 करोड़ के कार्य प्रगति पर, प्लास्टिक मुक्त अभियान की सराहना – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर नगर में रविवार शाम 1 करोड़ 89 लाख रुपए के कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। विधायक अर्चना चिटनिस ने इन कार्यों को नगरवासियों को समर्पित किया। कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागर

.

विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि वर्तमान में शाहपुर नगर में 101 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। ये कार्य नगर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में किए जा रहे हैं।

शाहपुर से बख्खारी तक बनने वाली सड़क का भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान शाहपुर नगर से ग्राम बख्खारी तक बनने वाली सड़क का भी भूमिपूजन किया गया। लगभग 68 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी।

स्वामी समर्थ नगर में नाली और दो सड़कों का लोकार्पण

नगर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित स्वामी समर्थ नगर में भी कई विकास कार्य जनता को समर्पित किए गए। यहां 19 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य और 82 लाख रुपए की लागत से दो नई सड़कों का निर्माण किया गया है।

सीमेंटेड सड़क और मंदिर मार्ग का हुआ विकास

इनमें स्वामी समर्थ नगर में 42.37 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीमेंटेड सड़क और 39.88 लाख रुपए की लागत से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा से श्री स्वामी समर्थ मंदिर तक बनाई गई सड़क शामिल है। इन कार्यों से यातायात सुविधा बेहतर होगी, जल निकासी सुचारु होगी और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार होगा।

20 लाख के जल प्रदाय कार्य, पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर

नगर के विभिन्न हिस्सों में 20 लाख रुपए की लागत से जल प्रदाय से जुड़े कार्य भी किए गए हैं। इससे नागरिकों को निर्बाध और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि शाहपुर नगर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे ‘प्लास्टिक मुक्त शाहपुर नगर’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल नगर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने में सहायक है।

इस अवसर पर शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना वीरेंद्र तिवारी ने नगर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी उपस्थित नागरिकों को दी।



Source link