हाय रे किस्मत… 38 साल पहले सिर्फ एक रन से टूटा था महान कप्तान का दिल, ये 11 खिलाड़ी भी महसूस कर चुके हैं वो दर्द

हाय रे किस्मत… 38 साल पहले सिर्फ एक रन से टूटा था महान कप्तान का दिल, ये 11 खिलाड़ी भी महसूस कर चुके हैं वो दर्द


क्रिकेट जगत में आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनते बिगड़ते रहते हैं, ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित करते रहते हैं. किसी भी बल्लेबाज के लिए शतक या दोहरा शतक जड़ना एक बडी उपलब्धि मानी गई है, लेकिन बुरा तब लगता है जब कोई खिलाड़ी अपने शतक के करीब आकर विकेट दे बैठे खासकर उस वक्त जब आप 90s पर खेल रहे हों, हम चर्चा करेंगे नर्वस 90s पर शिकार होने वाले खिलाड़ियों के बारे में. भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन आज के दिन ही एक ऐसी फेहरिस्त में शामिल हो गए,खास बात ये है कि आज 22 दिसंबर है और आज के दिन ही अजहरुद्दीन ने ये रिकॉर्ड अपने नाम पर कायम किया था, जिसमें भारत के एक और स्टार बल्लेबाज के एल राहुल का और 11 खिलाड़ी मौजूद हैं. दरअसल, हम बात कर रहे हैं 199 रनों पर आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में. 

अजहर का फूटा रिकॉर्ड
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. आज के ही दिन उन्होंने अपने नाम पर एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड कायम किया था, जो कि शायद ही कोई खिलाड़ी दर्ज करवाना चाहेगा. गौरतलब है कि 22 दिसंबर 1986 को श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे कानपुर टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 420 रन बनाए, जवाब मेंं भारतीय टीम को ओर से मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अनोखी पारी खेल डाली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अपने दोहरा शतक की ओर आगे बढ़ ही रहे थे कि अपना विकेट दे बैठे और वह 199 रनों के योग पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. 

अजहर और राहुल 
लिस्ट में भारत के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल का भी नाम शामिल है. अजहरुद्दीन के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं,  केएल राहुल ने तकरीबन 2 दशक के बाद अपना नाम इस फेहरिस्त में शामिल करवाया था. बता दें कि राहुल ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 199 रनों पर खेल रहे थे कि अचानक वह अपना विकेट दे बैठे और इसी के साथ अजहर के बाद 199 रनों पर आउट होने के मामले में दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए.

Add Zee News as a Preferred Source


199 रनों पर आउट होने वाले खिलाड़ी

नंबर 1 पर पाकिस्तान के मुदस्सर नजर का नाम है. वह साल 1984 में भारत के खिलाफ 199 पर आउट हुए थे. वहीं दूसरे पायदान पर अजहरुद्दीन का नाम और उन्होंने ये शर्मनाक रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ साल 1986 में बनाया था. 3 पर मैथ्यू इलियट (ऑस्ट्रेलिया) का नाम है उन्होंने 1997 में ये रिकॉर्ड बनाया था. 4- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) ने भारत के खिलाफ 1997, 5 नंबर पर स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ 1999, 6 नंबर पर एंडी फ्लावर (जिंबाब्वे) के खिलाफ 2001, 7 नंबर पर यूनुस खान (पाकिस्तान) भारत के खिलाफ 2006, 8 नंबर पर इयान बेल (इंग्लैंड) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008, 9 नंबर पर कुमार संगकारा पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में. 10- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 2015 वेस्टइंडीज के खिलाफ. 11- केएल राहुल (भारत) इंग्लैंड के खिलाफ 2016.

ये भी पढ़ें: साल 2025 में रनों का अंबार लगाने वाले 3 दिग्गज, इस खिलाड़ी ने छुड़ाए गेंदबाजों के पसीने, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश



Source link