क्रिकेट की दुनियां में हर कई स्टार खिलाड़ी हुए हैं. अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर 22 गज की पट्टी पर तबाही मचाने वाले कई स्टार क्रिकेटर हुए हैं. किसी एक सीरीज में परफॉर्म करना फॉर्म की कैटेगरी में रखा जाता है, लेकिन पूरे साल एक ही लय में प्रदर्शन करना अपने आप में बड़ा चुनौतीपूर्ण काम माना गया है. आज हम आपको बताने वाले हैं साल 2025 में अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले घातक गेंदबाजों के बारे में. इस फेहरिस्त में एक से एक बड़े दिग्गज शामिल हैं. साथ ही इस फेहरिस्त में भारत का स्टार गेंदबाज भी शामिल है.
मिचेल स्टार्क
साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में मिचेल स्टार्क का नाम है. स्टार्क इस साल के नंबर 1 गेंदबाज रहे हैं. साल 2025 में स्टार्क ने खेले 10 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में 3.58 कि इकोनॉमी से 51 विकेट लेने का रिकॉर्ड हासिल किया है. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट लेने का कारनामा 3 बार किया है. वहीं, 1 बार 10 विकेट हॉल भी पूरा किया है. साथ ही उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/58 का रहा है. वहीं, मौजूदा एशेज के भी वह टॉप विकेट टेकर हैं. स्टार्क साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में 50 से भी ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं.
मोहम्मद सिराज
सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम है. सिराज ने साल 2025 में 10 टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते हुए 19 पारियों में 3.75 के इकोनॉमी रेट से 43 विकेट लेने का रिकॉर्ड हासिल किया है. वहीं, उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल पूरा किया है. साथ ही 2 बार 5 विकेट हॉल पूरा करने का कारनामा किया है. वहीं, उनका सर्वोच्च प्रदर्शन 6/70 का रहा है.
ब्लेसिंग मुजारबानी
लिस्ट में तीसरे नाम ने आपको जरूर हैरान किया होगा, जी हां तीसरे पायदान पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी का नाम है. उन्होंने साल 2025 में खेले 10 मैचों की 15 पारियों में 3.75 कि इकोनॉमी रेट से 42 विकेट लेने का प्रचंड रिकॉर्ड कायम किया है. वह भारत के स्टार गेंदबाज सिराज का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 1 विकेट दूर रह गए. मुजरबानी का बेस्ट प्रदर्शन 7/58 का रहा है. उन्होंने 5 विकेट हॉल 3 बार पूरा किया है.