Last Updated:
CLAT Exam Result 2026: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लैट (CLAT) का रिजल्ट जारी होने के साथ ही राजधानी भोपाल के तीन कैंडिडेट्स की खुशी का कोई ठिकाना नही था. इन तीनों उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया 10वीं, 11वीं और 39वीं रैंक हासिल की है. जानें कौन हैं भोपाल के वो 3 होनहार स्टूडेंट्स जिन्होंने मारी है इस मुश्किल परीक्षा में बाजी.
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) का साल 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही 92 हजार कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया. CLAT 2026 का रिजल्ट कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) ने फाइनल अंसार-की के बाद रिजल्ट भी ऑफिशियली जारी कर दिया है.

CLAT की साल 2025 में हुई परीक्षा में टोटल 92 हजार कैंडिडेट्स ने भाग लिया था. जिसमें से आधे से अधिक यानी 75,009 अभ्यर्थी अंदर ग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम के लिए तो 17,335 कैंडिडेट पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्स के लिए एक्जाम का हिस्सा बने थे.

कॉमन एडमिशन लॉ टेस्ट 2026 का रिजल्ट जारी होते ही राजधानी भोपाल में रहकर इस परीक्षा की तैयारी करने वाले आरव टिक्कू ने बड़ी बाजी मारते हुए ऑल इंडिया रैंक-10 (AIR) हासिल की है और भोपाल में पहली रैंक. आरव का होमटाउन उत्तराखंड के हल्द्वानी में लेकिन उन्होंने भोपाल में ही परीक्षा दी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

CLAT परीक्षा 2026 का रिजल्ट मध्यप्रदेश और राजधानी भोपाल के लिहाज से काफी शानदार रहा. जिसमें भोपाल के पार्थ जाधे ने ऑल इंडिया रैंक-11वीं हासिल करते हुए टॉप लॉ इंस्टिट्यूट में अपनी जगह पक्की कर ली है.

CLAT एक्जाम रिजल्ट 2026 में राजधानी भोपाल की काशवी सिंघा ने भी शहर का नाम रोशन करते हुए इस मुश्किल परीक्षा में ऑल इंडिया 39वें रैंक पर जगह बनाई है. वो भोपाल में 3 रैंक पर रही हैं.

CLAT परीक्षा 2026 के रिजल्ट आने के साथ ही NLU अब क्वालीफाइड कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग प्रोसेस शुरू करेगा. इसके लिए क्वालीफाई हुए अभ्यर्थियों को NLU की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा. इसके बाद ही रैंक, चॉइस और सीट के आधार पर ही UG और PG कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा.