WTC Points Table: वेस्टइंडीज को रौंद न्यूजीलैंड ने टॉप-2 में मारी एंट्री, श्रीलंका-पाकिस्तान से भी नीचे भारत

WTC Points Table: वेस्टइंडीज को रौंद न्यूजीलैंड ने टॉप-2 में मारी एंट्री, श्रीलंका-पाकिस्तान से भी नीचे भारत


World Test Championship Standings: न्यूजीलैंड ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में जोरदार शुरुआत की है. उसने सीरीज के आखिरी मुकाबले में मेहमान टीम को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में 323 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है. वह बड़ी जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. उसने मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया.

मैच में क्या हुआ?

न्यूजीलैंड की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उसने अपनी पहली पारी को 575/8 के स्कोर पर घोषित किया. डेवोन कॉन्वे ने 227 और कप्तान टॉम लाथम ने 137 रन बनाए. इसके बाद वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 420 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में एक बार फिर अपने ओपनिंग बल्लेबाजों के बेजोड़ प्रदर्शन के चलते 2 विकेट खोकर 306 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. इस बार भी कप्तान टॉम लाथम ने 101 रन और डेवोन कॉन्वे ने 100 रन की शतकीय पारी खेली, जिससे वेस्टइंडीज पर दबाव और बढ़ गया. 462 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 138 रन पर ही ढेर हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: धोनी-कोहली-रोहित का चहेता… ICC टूर्नामेंट में साबित हुआ ‘तुरुप का इक्का’, गंभीर-अगरकर ने कर दिया साइडलाइन

पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1

ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई पॉइंट गंवाए टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली है और एडिलेड में उनकी जीत इस साइकिल की उनकी लगातार छठी जीत थी. इससे उनके पूरे 72 पॉइंट और 100 PCT हो गए हैं. इस बीच न्यूजीलैंड 36 मुकाबले वाले पॉइंट में 28 पॉइंट के साथ आगे बढ़ा है, जिसका PCT 77.78 है. डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका अपने चार में से तीन टेस्ट जीतकर तीसरे नंबर पर है. उन्होंने नवंबर में दो मैचों की सीरीज में भारत को 2-0 से हराने से पहले पाकिस्तान के खिलाफ अवे सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी.

 

fallback

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल OUT, सूर्यकुमार यादव IN… खराब फॉर्म पर दोहरा रवैया क्यों? कप्तान की कुर्सी बचने की इनसाइड स्टोरी

छठे स्थान पर खिसका भारत

साउथ अफ्रीका से घरेलू सीरीज में खराब हार के बाद भारत नौ टेस्ट में 48.15 के PCT के साथ छठे स्थान पर खिसक गया है. उससे आगे श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम है. वहीं, इंग्लैंड इस साइकिल में अपनी पांचवीं हार के बाद सातवें स्थान पर बना हुआ है. उनके अब 8 टेस्ट में 26 पॉइंट हैं और उनका PCT 27.08 है. बांग्लादेश (16.67 PCT) और वेस्टइंडीज (4.76 PCT) टेबल में 8वें और 9वें स्थान पर है.



Source link