इंदौर के राऊ में ज्वेलरी शॉप में चोरी: छत के रास्ते घुसे चोर; लाखों के जेवर ले गए; वारदात सीसीटीवी में कैद – Indore News

इंदौर के राऊ में ज्वेलरी शॉप में चोरी:  छत के रास्ते घुसे चोर; लाखों के जेवर ले गए; वारदात सीसीटीवी में कैद – Indore News



इंदौर के राऊ इलाके में सोमवार को एक ज्वेलर्स की दुकान के ताले टूटे मिले। बदमाश छत के रास्ते दुकान में घुसे और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश चोरी करते दिखे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

.

राऊ पुलिस के अनुसार, यह घटना सिलिकॉन सिटी स्थित श्री ज्वेलर्स की है, जहां देवेंद्र सोनी दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार करीब एक बजे उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसीपी निधि सक्सेना सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि बदमाश सोने-चांदी के लाखों रुपए के आभूषण चुराकर फरार हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं



Source link