एक्टर राजपाल यादव ने बढ़ाई धीरेंद्र शास्त्री की टेंशन: अमित शाह आ रहे, रातो-रात बन गई सड़कें; इन्फ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया को करणी सेना से राहत – Madhya Pradesh News

एक्टर राजपाल यादव ने बढ़ाई धीरेंद्र शास्त्री की टेंशन:  अमित शाह आ रहे, रातो-रात बन गई सड़कें; इन्फ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया को करणी सेना से राहत – Madhya Pradesh News


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा।

.

अमित शाह आ रहे.. रातों रात चमक उठी सड़कें सड़कों को लेकर मध्य प्रदेश फिर सुर्खियों में आ गया है। कहीं बड़े नेताओं के आने पर रातों रात चमचमाती सड़कें बन गई तो कहीं मंत्री खुद सड़कें उखाड़कर घटिया निर्माण की पोल खोल रहे हैं। इधर, सोशल मीडिया पर भी अलग ही बवाल मचा हुआ है।

सबसे पहले बात ग्वालियर की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां आने वाले हैं। फिर क्या था, धूल उड़ाती और उबड़-खाबड़ सड़कों का कायाकल्प हो गया। हालांकि जहां-जहां शाह का मूवमेंट होगा, अभी तो उन्हीं इलाकों में सड़कें बनी है।

अब कांग्रेस इस पर तंज कस रही है। ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने एक गाना गुनगुनाया। ‘बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है’..। उन्होंने कहा कि उनके महबूब नेता आ रहे हैं, इसलिए उन्हें दिखाने के लिए ये सब किया जा रहा है। भाजपा ने कोई विकास नहीं किया।

इधर, लोग कह रहे हैं कि इसी तरह बड़े नेता चक्कर लगाते रहे तो सड़कें कभी खराब होगी ही नहीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर आने वाले हैं। इससे पहले सड़क निर्माण किया जा रहा है।

करणी सेना ने कहा- धर्मेंद्र बिलोटिया मामले से लेना देना नहीं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रतिमा बागरी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक सड़क के घटिया निर्माण की पोल खोलते नजर आ रही हैं। मंत्री के पैर रखते ही सड़क उखड़ जा रही है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया ने दुबई में वीडियो बनाकर कुछ इसी तरह की बात की थी। विदेश में जाकर अपने यहां की सड़कों और नेताओं की छीछालेदर करने के आरोप में धर्मेंद्र का विरोध शुरू हो गया। करणी सेना की ओर से कथित धमकी भी मिली। हालांकि कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया।

इस मामले में करणी सेना ने साफ किया कि उनका इस मामले से कोई मतलब नहीं है। हरदा में करणी सेना प्रमुख महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि उसके पीछे क्यों पड़े हैं, यह करणी सेना का काम नहीं है।

उन्होंने कहा- दुबई के खड्‌डों से अपने यहां के खड्‌डों की तुलना कर रहा है तो वो मोहन यादव जी के लिए दिक्कत वाली बात होनी चाहिए। उसे करणी सेना की तरफ से धमकी नहीं देनी चाहिए। किसी को गलत लगे तो खुद फोन कर दें कि मैं फलाना सिंह बोल रहा हूं।

इधर, धर्मेंद्र वीडियो बनाकर मजाकिया अंदाज में अपने विरोधियों को जवाब दे रहे है। उन्होंने एक रील बनाई जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ बैठकर रो रहा है और कह रहा है कि इंदौर में मेरा पुतला जलाया गया। इतना मैं देशद्रोही तो नहीं हूं।

करणी सेना प्रमुख महिपाल सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र बिलोटिया मामले से उनका कोई मतलब नहीं है।

करणी सेना प्रमुख महिपाल सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र बिलोटिया मामले से उनका कोई मतलब नहीं है।

राजपाल यादव को देख बोले शास्त्री- ये आग लगाकर आए एक्टर राजपाल यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की टेंशन बढ़ा दी है। मुंबई में कथा के मंच से खुद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ये बात कही है।

दरअसल, राजपाल यादव मुंबई में कथा सुनने पहुंचे थे। वे मंच पर धीरेंद्र शास्त्री के पास भी गए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राजपाल यादव मेरे बड़े प्रिय है। ये अभी बागेश्वर धाम गए थे। हमारी माता जी से मिले। बड़ा उपद्रव करके आए। माता जी शादी को लेकर शांत बैठी थी। ये आग लगा कर आ गए। धीरेंद्र शास्त्री के ऐसा कहने पर कथा में ठहाके गूंजे।

इसी महीने की शुरुआत में राजपाल यादव बागेश्वर धाम पहुंचे थे। वे पंडित धीरेंद्र शास्त्री की जन्मस्थली भी गए। वहां दीवार पर एक तस्वीर लगी थी। जिसमें उनकी माता जी पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कान पकड़े नजर आ रही है। तस्वीर पर लिखा है- अब जल्दी से शादी कर लें मेरे लाल।

इस तस्वीर को देखकर राजपाल यादव ने कहा था- ये जो लाइन किसी ने लिखी ‘अब जल्दी से शादी कर लें मेरे लाल’, मैं माता जी से कम्प्लीट सहमत हूं। मैं माता जी का पुरजोर समर्थन करता हूं। राजपाल यादव ने तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर कहा- अब शादी कर लें मेरे भाई।

मुंबई में एक्टर राजपाल यादव पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल हुए।

मुंबई में एक्टर राजपाल यादव पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में शामिल हुए।

शिवराज की पुरानी यादें हुई ताजा, दोस्तों के लिए गाया गाना केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में मॉडल स्कूल में 1975 बैच की गोल्डन जुबली एलुमनी मीट में शामिल हुए। इस दौरान उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई। उन्होंने वहां एक गाना भी गाया- एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों, बचपन तुम्हारे साथ गुजारा है दोस्तों, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों..

इधर, इंदौर में एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक गोलू शुक्ला, विधायक जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी गाने गए। जिसके वीडियो सामने आए हैं।

भोपाल में शिवराज ने, इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला और जीतू जिराती ने गाना गया।

भोपाल में शिवराज ने, इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला और जीतू जिराती ने गाना गया।

इनपुट सहयोग – रामेंद्र परिहार (ग्वालियर)

प्रिंसिपल से विधायक बोले- तुम्हें अक्ल है या नहीं, सिंधिया और सीएम की गजब की जुगलबंदी; विजयवर्गीय ने सुनाया दुखड़ा

राजगढ़ में कांग्रेस भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर लगे हूटर की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची और इन पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ऐसा तर्क दिया गया, जिसे सुनकर एसपी समेत वहां मौजूद तमाम लोगों की हंसी छूट गई। कहा कि हूटर की तेज आवाज से गांवों में भैंसें भड़क जाती हैं। दूध नहीं देती। पूरी खबर पढ़ें



Source link