ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले जोरदार झटका, कमिंस को लेकर गहराया संकट

ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले जोरदार झटका, कमिंस को लेकर गहराया संकट


Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले जोरदार झटका, कमिंस को लेकर गहराया संकट

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले जोरदार झटका लगने की उम्मीद है. टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस के टूर्नामेंट में खेलने की संभावना कम नजर आ रही है. पीठ की चोट ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज के चौथे मैच से उनको बाहर बैठने पर मजबूर किया है. कमिंस ने शुरुआती दो मैच मिस करने के बाद एडिलेड में तीसरा एशेज टेस्ट खेला और छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से सीरीज जिताने में मदद की. वह अब सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे और उनका टी20 वर्ल्ड कप में खेलना भी तय नहीं है.

हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ESPN क्रिकइन्फो से कहा, ‘आगे टी20 वर्ल्ड कप के लिए वह खेलेंगे या नहीं, मैं अभी कुछ नहीं कह सकता. स्थिति साफ नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है.’ तेज गेंदबाज को जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान पीठ में स्ट्रेस रिएक्शन हुआ था. उन्होंने रिहैब के बाद एडिलेड में संभलकर वापसी की.

मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘वह ठीक हैं लेकिन अब सीरीज में आगे नहीं खेलेंगे. यह फैसला पहले ही लिया गया था. हमने कुछ रिस्क लिया था और जो लोग रिपोर्ट कर रहे थे, वे समझ सकते हैं कि इसमें क्या जोखिम था. अब हमने सीरीज जीत ली है और यही हमारा मकसद था. अब उन्हें और जोखिम में डालना या लंबी चोट का खतरा लेना हम नहीं चाहते और पैट भी इससे खुश हैं.’

टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होगा और फाइनल 8 मार्च को होगा. ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ है. कमिंस टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं, लेकिन टी20 में मिच मार्श टीम की अगुवाई करते हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले जोरदार झटका, कमिंस को लेकर गहराया संकट



Source link