Most Runs in International Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 2026 में अपने सफर की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से करने वाली है.फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले कीवी टीम 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने वाली है. वनडे मैचों की शुरुआत 11 जनवरी को वडोदरा में होगी. उसके बाद दो मैच 14 जनवरी को राजकोट और 18 को इंदौर में होंगे. कोहली का इस सीरीज में खेलना तय है. उनके पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. विराट अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं तो वह रिकॉर्डबुक को बदल सकते हैं.
बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं कोहली
कोहली मैदान पर उतरते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर बनाते हैं. वह एक बार फिर कुछ ऐसा ही करने वाले हैं. पहले वनडे मैच में अगर वह 42 रन बना लेते हैं तो श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. इस मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले पायदान पर हैं. उनके बाद संगकारा का नंबर आता है और फिर कोहली तीसरे क्रम पर हैं.
संगकारा को पीछे छोड़ने के करीब विराट
विराट टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. वह अब सिर्फ वनडे मैचों में ही खेलते हैं. कोहली ने 2008 से अब तक 556 इंटरनेशल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 27975 रन बनाए हैं. विराट का औसत 52.58 का रहा है. उनके नाम 84 शतक और 145 अर्धशतक हैं. कोहली ने अपने करियर में अब तक 2752 चौके और 318 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: वेस्टइंडीज को रौंद न्यूजीलैंड ने टॉप-2 में मारी एंट्री, श्रीलंका-पाकिस्तान से भी नीचे भारत
सचिन-संगकारा के क्लब में होंगे शामिल
कोहली अगर तीन मैचों की सीरीज में 42 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह संगकारा से आगे निकल जाएंगे. इसके अलावा विराट को इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 25 रनों की दरकार है. वह ऐसा करके सचिन और संगकारा के स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे. यह पहला अवसर होगा जब किसी एक ही देश के दो खिलाड़ियों के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन होंगे.
ये भी पढ़ें: धोनी-कोहली-रोहित का चहेता… ICC टूर्नामेंट में साबित हुआ ‘तुरुप का इक्का’, गंभीर-अगरकर ने कर दिया साइडलाइन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर- 664 मैच- 34357 रन
कुमार संगकारा- 594 मैच- 28016 रन
विराट कोहली- 556 मैच- 27975 रन
रिकी पोंटिंग- 560 मैच- 27483 रन
महेला जयवर्धने- 652 मैच- 25957 रन