दतिया में कट्टे की नोक पर लूट: डेढ़ महीने बाद दो बदमाश गिरफ्तार; सोने के हार, कट्टा और बाइक जब्त – datia News

दतिया में कट्टे की नोक पर लूट:  डेढ़ महीने बाद दो बदमाश गिरफ्तार; सोने के हार, कट्टा और बाइक जब्त – datia News



दतिया में भाण्डेर थाना क्षेत्र में कट्टे की नोक पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट हार, सोने का कॉलर हार, 315 बोर का देशी कट्टा एक जि

.

उनाव कस्बा निवासी सतेन्द्र दांगी (20) ने 10 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नोक पर उससे सोने का लॉकेट हार एवं सोने का कॉलर हार लूट लिया है। मामले में भाण्डेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम निवी में दबिश देकर दो संदिग्धों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में गुनाह स्वीकार कर लिया आकाश अहिरवार (24) निवासी बराठा थाना बड़ागांव जिला झांसी और साहिल राजपूत (22) निवासी बराठा थाना बड़ागांव जिला झांसी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर चिरगांव रोड स्थित योगेश उर्फ अक्कू शर्मा की कोठी के पास से लूटा गया सोने का लॉकेट हार, सोने का कॉलर हार (पुराना उपयोगी), 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउंड तथा वारदात में उपयोग की गई बाइक क्रमांक यूपी 93 सीए 8506 बरामद की गई है।

आरोपी आकाश और साहिल दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिन पर पूर्व में झांसी जिले में लूट एवं मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link