बैतूल में मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में एक बड़ी खामी सामने आई है। पुलिस परेड ग्राउंड में हुए मुख्य समारोह के मंच पर लगे एक फ्लैक्स में प्रधानमंत्र
.
यह स्लोगन ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के केवल दो वर्ष पूरे हुए हों। जबकि, इसका वास्तविक उद्देश्य मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने का बखान करना था।
गलती मिली तो स्लोगन को ढका कार्यक्रम आयोजकों, जिसमें जिला प्रशासन और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी शामिल थे, को जब इस गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्लोगन पर पट्टी लगाकर उसे ढक दिया।
हालांकि, तब तक यह चूक कार्यक्रम में मौजूद लोगों और मीडिया के बीच चर्चा का विषय बन चुकी थी। मंच के दूसरे छोर पर लगे फ्लैक्स में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर के साथ “अभ्युदय मध्यप्रदेश” सही तरीके से प्रदर्शित था।
यह कार्यक्रम बैतूल में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के लिए आयोजित किया गया था। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पहली तस्वीर जिसमें दिखाई दे रहा है कि पीएम मोदी के फोटो के साथ लिखा है- विकास और सेवा के दो वर्ष
दूसरी तस्वीर जिसमें गलती को ढक दिया गया
