ये अकेला विदेशी पौधा… आपके गार्डन को बना देगा रंगबिरंगा! 6-7 कलर के खिलेंगे फूल, कीमत बेहद कम

ये अकेला विदेशी पौधा… आपके गार्डन को बना देगा रंगबिरंगा! 6-7 कलर के खिलेंगे फूल, कीमत बेहद कम


Last Updated:

Home Gardening Tips: यह पौधा करीब 4 से 5 महीने तक लगातार फूल देता है. इससे पूरा माहौल रंगीन और प्राकृतिक हो जाता है. शादी-विवाह के मौसम में भी इसकी काफी मांग रहती है. लोग इसे मेहमानों को गिफ्ट के रूप में देते हैं.

Home Gardening Tips: ठंडियों में अगर कोई विदेशी फूल का पौधा सबसे ज्यादा रंग बिखेरता नजर आए आता है, तो समझ लीजिए वह पिटुनिया है. यह सुंदर और आकर्षक फूलों वाला पौधा सर्दियों में आसानी से कहीं भी उगाया जा सकता है. मूलरूप से यह दक्षिण अमेरिका का फूल है. पिटुनिया को लोग ग्रो बैग, हैंगिंग पॉट या फिर गार्डन में लगाना पसंद करते हैं. इसकी खास बात ये कि यह कई रंगों में खिलता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत होता है.

पिटुनिया की कई किस्में बाजार में उपलब्ध हैं. इनमें नीला, पीला, बैंगनी, लाल, सफेद, नारंगी और मल्टीकलर शामिल हैं. Local 18 से बातचीत में प्रकृति प्रेमी और फूलों के जानकार बीडी सनखेरे बताते हैं कि पिटुनिया मूल रूप से दक्षिण अमेरिका का पौधा है. लेकिन भारत में यह सर्दियों के मौसम में बहुत अच्छी तरह पनपता है. उनका कहना है कि पिटुनिया की खासियत इसका रंगबिरंगा स्वरूप है. कई बार एक ही पौधे पर 6 से 7 रंगों के फूल देखने को मिल जाते हैं.

4 से 5 महीने खिलेंगे फूल
सनखेरे बताते हैं कि यह पौधा करीब 4 से 5 महीने तक लगातार फूल देता है. इससे बगीचे का पूरा माहौल रंगीन और प्राकृतिक हो जाता है. शादी-विवाह के मौसम में भी पिटुनिया की काफी मांग रहती है. लोग इसे मेहमानों को गिफ्ट के रूप में देते हैं. अब जहां पहले मालाओं से स्वागत किया जाता था, वहीं कई जगहों पर पिटुनिया जैसे फूल देकर अतिथियों का स्वागत किया जाने लगा है. आगे बताया, नवंबर से लेकर फरवरी-मार्च तक का समय पिटुनिया के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. ये फूल न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मकता और खुशहाली का एहसास भी कराते हैं.

कीमत भी बेहद कम
बीडी सनखेरे का कहना है कि पिटुनिया जैसे विदेशी पौधे नर्सरी में आसानी से मिल जाते हैं. इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती. आमतौर पर 20 से 30 रुपये में एक पौधा मिल जाता है. यह कई रंगों के फूलों से भरपूर होता है. कम कीमत में ज्यादा सुंदरता देने वाला यह पौधा सर्दियों में लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. फिलहाल सर्दियों के मौसम में पिटुनिया लोगों के घरों और गार्डन की शोभा बढ़ा रहा है. लोग इसे देखकर आपसे जरूर पूछेंगे कि यह फूल आप कहा से लाए?

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homelifestyle

ये अकेला विदेशी पौधा… गार्डन को बना देगा रंगबिरंगा! 6-7 कलर के खिलेंगे फूल



Source link