Last Updated:
KBC Hot Seat Tak Pahuchne ka Trick: क्या आपने कभी ये सोचा है कि लाखों लोगों के बीच से चुनकर कंटेस्टेंट हॉट सीट तक पहुंचते कैसे हैं? आज हम आपको रजिस्ट्रेशन से लेकर हॉट सीट पर बैठने तक का पूरा प्रोसेस बताएंगे इस खबर को पढ़कर आप भी पहुंच सकते है केबीसी के मंच तक.
KBC Hot Seat Selection Tips: क्या आपने कभी ये सोचा है कि लाखों लोगों के बीच से चुनकर कंटेस्टेंट हॉट सीट तक पहुंचते कैसे हैं? आज हम आपको रजिस्ट्रेशन से लेकर हॉट सीट पर बैठने तक का पूरा प्रोसेस बताएंगे
कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का ग्रैंड सेट, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की गर्मजोशी और हॉट सीट को देखकर आपके दिल और दिमाग दोनों ने आपसे एक बार तो ज़रूर इस गेम शो में हिस्सा लेने के लिए कहा होगा. केबीसी में जाकर आप सिर्फ पैसा ही नहीं जीतते बल्कि आपको खूब मान-सम्मान भी मिलता है. लोग आपको जानने लगते हैं और आपकी होशियारी का लोहा भी मानते हैं. ऊपर से बोनस ये कि आपको अपने फेवरेट स्टार अमिताभ बच्चन की मेहमाननवाज़ी भी मिलती है.
लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि लाखों लोगों के बीच से चुनकर कंटेस्टेंट हॉट सीट तक पहुंचते कैसे हैं? आज हम आपको रजिस्ट्रेशन से लेकर हॉट सीट पर बैठने तक का पूरा प्रोसेस बताएंगे यह प्रोसेस आपको कौन बनेगा करोड़पति की 17 की कंटेस्टेंट बताएगी जिन्होंने यहां पहुंचकर 12:30 लाख की राशि भी जीती उनका नाम है कविता पारखे जिन्होंने खंडवा जैसी छोटी सिटी से पहुंचकर अपने सपने को साकार किया
हॉट सीट तक पहुंचने का पूरा सीक्रेट
कविता पारखे Local 18 से बात करते हुए बताती है कि यह प्रोसेस को फ्लो करके हर कोई हॉट सीट तक पहुंच सकता है. सबसे पहले तो आपको आपकी पढ़ाई जारी रखनी है. पढ़ाई के हर क्षेत्र को अच्छे से पढ़ना ओर समझना है क्योंकि उसके बिना तो आप कोई भी प्रोसीजर फॉलो कर ले वहां तक नहीं पहुंच सकते. क्योंकि जो केबीसी है वह ज्ञान का ही मंच है. सबसे पहले तो आप सोनी टीवी देखना चालू करें सोनी टीवी पर प्रोमो आता है जब भी रजिस्ट्रेशन क्वेश्चन होते हैं शो शुरू होने के 2 से ढाई महीने पहले प्रोमो चालू हो जाता है. उसमें लगातार आपसे 15 से 20 प्रश्न पूछे जाते हैं अमिताभ बच्चन जी द्वारा वो क्वेश्चन हर दिन रात में पूछे जाते हैं अपने मोबाइल के माध्यम से सोनी लिव ap या या व्हाट्सएप दोनों माध्यम से आप क्वेश्चन के जवाब दे सकते हैं.
अगर आप उसमें शॉट लिस्ट होते हैं तो केबीसी की टीम की तरफ से आपको आई वी आर काल आता है. आई वी आर काल अटेंड करने के लिए आपको अलर्ट रहना पड़ेगा जिस मोबाइल से आपने रजिस्ट्रेशन किया है वो मोबाइल आपके पास हमेशा रहे. आई वी आर काल पर आपसे आपकी बेसिक डिटेल पूछते हैं और उसके भी 2 प्रश्नों के जवाब देने होते हैं. सिर्फ 10 सेकंड में उन प्रश्नों को जवाब देने के बाद आप शॉर्ट लिस्ट होते हैं तो आपको ग्राउंड ऑडिशन के लिए बुलाते हैं. कुछ स्पेशल कंडीशन में ग्राउंड ऑडिशन को ऑनलाइन भी ले सकते हैं. लेकिन यह कम कंडीशन में होता है ग्राउंड ऑडिशन के लिए बुलाते हैं तो आपका जीके टेस्ट होता है जीके टेस्ट में जो क्वालीफाई होता है उसको वह लोग पर्सनल इंटरव्यू के लिए उसी दिन के लिए रोक लेते हैं.
उस दिन आपका पर्सनल इंटरव्यू होता है पर्सनल इंटरव्यू में आप शॉर्ट लिस्ट होते हैं तो आपको तुरंत रिजल्ट नहीं बताते हैं पूरी प्रकिया होकर वह आपके घर आपको वापस भेज देते हैं. फिर उनकी टीम का काल को आपको वेट करना होता है फोन कभी भी आ सकता है इसलिए आप उसका हमेशा ध्यान रखें.
उसके बाद आपसे बहुत सारे जनरल नॉलेज के क्वेश्चन पूछे जाते हैं आपकी लाइफ के बारे में आपके जन्म से लेकर अभी तक की पूरी यात्रा के बारे में जानकारी लेते है आपका जो जनरल नॉलेज का लेवल उसको पररखते हैं उसके बाद आपको केबीसी के लिए फास्टेस्ट फिगर फर्स्ट के लिए फर्स्ट राउंड के लिए बुलाया जाता है वहां पर उसके बाद फास्टेस्ट फिगर फर्स्ट में आपको जल्दी से जवाब देना होता है उसके बाद हॉट शीट पर पहुंच जाते है
पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस दूसरी आईवी आर काल तीसरी ग्राउंड ऑडिशन उसके बाद ट्रिपल f होगा. 4 लेवल पास करने होते हैं उसके बाद आप हॉट सीट तक पहुंच सकते हैं. जैसे खंडवा की कविता पारखे पहुंची KBC के सीजन 17 में और राशि जीती. कविता जिला न्यायालय में सहायक ग्रेड 3 के पद पर हैं और उन्होंने राशि भी जीती.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें