विराट कोहली के फैंस को बड़ा झटका, विजय हजारे मैच से पहले पहले कर्नाटक से आई बुरी खबर

विराट कोहली के फैंस को बड़ा झटका, विजय हजारे मैच से पहले पहले कर्नाटक से आई बुरी खबर


टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 15 साल के लंबे इंतजार के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले हैं. हालांकि, उससे पहले RCB फैंस को बड़ा झटका लगा है. विजय हजारे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि दिल्ली के मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेले जाएंगे.

कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि केएससीए को पुलिस अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है कि समीक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी मैचों के आयोजन की अनुमति फिलहाल लंबित है और इसलिए अनुमति नहीं दी जा रही है. केएससीए इस स्थिति को स्वीकार करता है और कर्नाटक सरकार, विशेष रूप से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री का कैबिनेट स्तर पर केएससीए के अनुरोध पर विचार करने और एसोसिएशन को निरंतर समर्थन और सहयोग प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है. केएससीए समझता है कि अनुमति संबंधी निर्णय न्यायमूर्ति कुन्हा समिति की सिफारिशों के कार्यान्वयन से जुड़ा है.

 

Add Zee News as a Preferred Source




Source link