शाजापुर में घना कोहरा छाया, शीतलहर से बढ़ी ठंड: दृश्यता हुई कम, अगले दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम – shajapur (MP) News

शाजापुर में घना कोहरा छाया, शीतलहर से बढ़ी ठंड:  दृश्यता हुई कम, अगले दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम – shajapur (MP) News


कोहरे के कारण सुबह नगर में निकली सूरज की धूप।

शाजापुर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। शीतलहर के कारण सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई, जिससे आम जनज

.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते दो दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान आर्द्रता 38 प्रतिशत रही और उत्तर-पूर्वी दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से हवा चली।

सड़कों पर लाइट जलाकर चले वाहन।

अगले दो तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में दिखे और शहर के कई हिस्सों में अलाव जलाए गए।



Source link