सतना में बीच सड़क युवक पर जानलेवा हमला, VIDEO: पुरानी दुश्मनी में रॉड-लाठी से मारपीट, दो पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज – Satna News

सतना में बीच सड़क युवक पर जानलेवा हमला, VIDEO:  पुरानी दुश्मनी में रॉड-लाठी से मारपीट, दो पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज – Satna News



सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक पर बीच सड़क जानलेवा हमला किया गया। घटना खूंथी इलाके में दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम के पास की है। पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने युवक को रास्ते में रोककर रॉड और लाठी-डंडों से पीटा।

.

हमले के दौरान युवक को सड़क पर ही पीटे जाने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों के हस्तक्षेप से युवक की जान बच सकी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घायल युवक की पहचान गुलाम शाह पिता वफाती शाह के रूप में हुई है। उसे तत्काल उपचार के लिए सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने खूंथी निवासी नबी अहमद और शाहनवाज शाह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।



Source link