1 जनवरी से बदल जाएगी WCR की कई ट्रेनों की टाइमिंग, 10 मिनट से 1 घंटे तक का बदलाव, देखें लिस्ट

1 जनवरी से बदल जाएगी WCR की कई ट्रेनों की टाइमिंग, 10 मिनट से 1 घंटे तक का बदलाव, देखें लिस्ट


Last Updated:

WCR Trains Time Change List: पश्चिम मध्य रेलवे ने 1 जनवरी 2026 से जबलपुर, रीवा, भोपाल, कोटा, रानी कमलापति, चांदाफोर्ट सहित कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली है. सफर से पहले यात्री नई समय सारणी जरूर देखें.

Jabalpur News: नए साल 2026 की शुरुआत मतलब 1 जनवरी 2026 से पश्चिम मध्य रेलवे की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदलने जा रही है. इसके चलते ट्रेनों के आने और जाने के समय में लगभग 10 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का बदलाव देखने को मिलेगा. रेलवे संशोधित समय सारणी जारी कर दी है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगी. अगर आप भी 1 जनवरी से पश्चिम मध्य रेलवे के किसी रूट पर ट्रैवल करने जा रहे हैं, तब यहां टाइमिंग देख लें. पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले समय सारणी की जानकारी जरूर कर लें. समय सारिणी पर वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है.

यात्री वेबसाइट या फिर स्टेशन पर देखें समय सारणी 
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया, 1 जनवरी 2026 की शुरुआत के साथ ही पश्चिम मध्य रेलवे कई ट्रेनों की समय सारणी में आंशिक बदलाव किया है. इसको लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. टाइम टेबल 1 जनवरी 2026 से लागू हो जाएगा. यात्रियों को किसी तरीके से तकलीफ न हो, इसको लेकर यात्री वेबसाइट या फिर स्टेशन से नई समय सारणी देख सकते हैं. जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा रहा है, उन ट्रेनों में जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर, जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी, रीवा-जबलपुर इंटरसिटी सहित रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस, भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस, भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें शामिल हैं.

इन इन ट्रेनों के टाइम टेबल में आंशिक बदलाव

  • गाड़ी संख्या 51705 जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर, जबलपुर से 10:15 बजे की बजाय 09:55 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जबलपुर से 16:25 बजे की बजाय 15:45 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 22190 रीवा-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस, रीवा से 06:00 बजे की बजाय 05:45 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 22173 चांदाफोर्ट-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चांदाफोर्ट से14:50 बजे की बजाय 15:10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 12186 रीवा-आरकेएमपी रीवांचल एक्सप्रेस, रीवा से 19:55 बजे की बजाय 19:50 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 22145 भोपाल-रीवा एक्सप्रेस, भोपाल से 23:05 बजे की बजाय 23:00 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 19324 भोपाल-डॉ अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस, भोपाल से 17:00 बजे की बजाय 17:10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, भोपाल से 16:55 बजे की बजाय 16:40 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस, रानी कमलापति से 22:00 बजे की बजाय 21:55 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 12197 भोपाल ग्वालियर एक्सप्रेस, भोपाल से 15:15 बजे की बजाय 15:10 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस, भोपाल से 16:35 बजे की बजाय 16:30 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे हमसफर एक्सप्रेस, रानी कमलापति से 15:50 बजे की बजाय 15:40 बजे चलेगी
  • गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल, रानी कमलापति से 15:40 बजे की बजाय 15:20 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 22983 कोटा-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोटा से 06:30 बजे की बजाय 06:35 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 19816 कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस, कोटा से 04:45 बजे की बजाय 05:45 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस, मंदसौर से 11:35 बजे की बजाय 12:05 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 19811 कोटा-इटावा एक्सप्रेस, कोटा से 00:10 बजे की बजाय 00:20 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 19822 कोटा-असरवा एक्सप्रेस, कोटा से 18:45 बजे की बजाय 18:55 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 61624 कोटा-चौमहला मेमू एक्सप्रेस, कोटा से 05:45 बजे की बजाय 05:40 बजे प्रस्थान करेगी.

इन ट्रेनों का परिवर्तित समय

  • गाड़ी संख्या 22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जबलपुर 10:15 बजे की बजाय 10:00 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 22173 चांदाफोर्ट-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जबलपुर 23:30 बजे की बजाय 23:50 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस, जबलपुर 20:35 बजे की बजाय 21:05 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इण्टरसिटी एक्सप्रेस, सिंगरौली 23:45 बजे की बजाय 23:15 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 12185 आरकेएमपी-रीवा रीवांचल एक्सप्रेस, रीवा 08:00 बजे की बजाय 07:55 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, रीवा 05:55 बजे की बजाय 06:05 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस, कटनी 05:00 बजे की बजाय 05:15 बजे पहुचेगी.
  • गाड़ी संख्या 61607 सतना-मानिकपुर मेमू एक्सप्रेस, मानिकपुर 18:50 बजे की बजाय 19:15 बजे पहुचेगी.
  • गाड़ी संख्या 61608 मानिकपुर-सतना मेमू एक्सप्रेस, सतना 21:25 बजे की बजाय 22:15 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस, रीवा 08:20 बजे की बजाय 08:30 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11755 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस, रीवा 08:20 बजे की बजाय 08:30 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 22146 रीवा-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल 08:10 बजे की बजाय 08:15 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस, इटारसी 11:30 बजे की बजाय 13:20 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11272 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस, इटारसी 12:30 बजे की बजाय 13:50 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11602 कटनी-बीना, बीना 19:05 बजे की बजाय 20:00 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल 17:18 बजे की बजाय 17:00 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 51884 ग्वालियर-बीना पैसेंजर, बीना 16:25 बजे की बजाय 16:20 बजे पहुचेगी.
  • गाड़ी संख्या 11603 कोटा-बीना मेमू, बीना 16;55 बजे की बजाय 16:50 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 19819 वड़ोदरा-कोटा एक्सप्रेस, कोटा 21:30 बजे की बजाय 21:25 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 22984 इंदौर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोटा 23:25 बजे की बजाय 23:20 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 19816 कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस, मंदसौर 10:00 बजे की बजाय 11:00 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 19815 मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस, कोटा 17:05 बजे की बजाय 17:15 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 61615 नागदा-कोटा मेमू एक्सप्रेस, कोटा 19:00 बजे की बजाय 19:05 बजे पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 59837 अकलेरा-कोटा पैसेंजर, कोटा 13:45 बजे की बजाय 13:40 बजे पहुंचेगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

1 जनवरी से बदल जाएगा WCR की कई ट्रेनों का समय, 10 मिनट से 1 घंटे तक का बदलाव



Source link