Last Updated:
Virat Kohli and Rohit sharma VHT schedule: विजय हजारे ट्रॉफी में इस बार फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेल देखने को मिलेगा. टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके दोनों धुरंधर घरेलू मुकाबले में अपनी अपनी टीम की तरफ से खेलेंगे. रोहित मुंबई और विराट कोहली दिल्ली की ओर से 24 और 26 दिसंबर 2025 को जयपुर व बेंगलुरु में दो-दो मैच खेलेंगे.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों का जलवा इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में दिखने वाला है. फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का है. टी20 और टेस्ट से रिटायर हो चुके ये दोनों धुरंधर अब सिर्फ वनडे में खेलते हैं और घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए कमर कस चुके हैं. टेस्ट रिटायरमेंट से पहले रणजी में खेले रोहित और विराट वनडे टूर्नामेंट में उतरने वाले हैं. कमाल की बात यह कि लगातार दो दिन में दो मैच खेलेंगे.
विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस करियर की ढलान पर पहुंचे अपने स्टार्स को ज्यादा से ज्यादा खेलते देखना चाहते हैं. बीसीसीआई ने इसका खास इंतजाम कर दिया है. बोर्ड की तरफ से सभी खिलाड़ियों के लिए साफ निर्देश जारी किया गया था कि जो इंटरनेशनल मैच नहीं खेल रहे उनको घरेलू क्रिकेट में उतरना होगा. कम से कम दो मुकाबलों में वो अपने राज्य की टीम की तरफ से खेलें रोहित शर्मा मुंबई और विराट कोहली दिल्ली की तरफ से खेलने वाले हैं.
3 दिन में दो मैच खेलेंगे रोहित और विराट
विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से होने जा रही है. पहले दिन फैंस के लिए सुपर बोनान्जा होगा क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही मैच खेलने उतरेंगे. मुंबई की तरफ से रोहित सिक्कम के खिलाफ खेलने उतरेंगे. विराट कोहली की टीम दिल्ली का मुकाबला आंध्रा से होगा. ये मैच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. मुंबई का मुकाबला जयपुर में होगा जबकि विराट बेंगलुरु में खेलने उतरेंगे.
| मैच | तारीख | समय | जगह |
| दिल्ली vs आंध्र प्रदेश | 24 दिसंबर 2025 | सुबह 9 बजे | बेंगलुरु |
| मुंबई vs सिक्कम | 24 दिसंबर 2025 | सुबह 9 बजे | जयपुर |
| दिल्ली vs गुजरात | 26 दिसंबर 2025 | सुबह 9 बजे | बेंगलुरु |
| मुंबई vs उत्तराखंड | 26 दिसंबर 2025 | सुबह 9 बजे | जयपुर |
एक दिन के इंतजार के बाद फैंस को फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली को फैंस मैदान पर देख पाएंगे. दिल्ली की टीम गुजरात के खिलाफ खेलेगी जबकि मुंबई को अपना मैच उत्तराखंड के साथ खेलना है. ये दोनों मुकाबले भी सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे. रोहित शर्मा का मैच जयपुर और विराट का मुकाबला बेंगलुरू में होगा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें