Ashes Series: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर आई है. उसके अहम तेज गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं. अब कमिंस का आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलना संदिग्ध है. इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है. कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ तीसरे टेस्ट मैच में ही खेल पाए. पर्थ और ब्रिसबेन में स्टीव स्मिथ ने कप्तानी की थी. अब वह मेलबर्न और सिडनी में भी कमान संभालेंगे.
रिस्क नहीं लेना चाहता ऑस्ट्रेलिया
मंगलवार को हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने पैट कमिंस के एशेज सीरीज के तीसरे और चौथे टेस्ट से बाहर होने की पुष्टि की. मैकडोनाल्ड ने मेलबर्न में पत्रकारों से कहा, ”वह बाकी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. उनकी वापसी को लेकर हम काफी समय से इस पर बात कर रहे थे. हां, हम कुछ रिस्क ले रहे थे. अब हम सीरीज जीत चुके हैं और यही लक्ष्य था. उन्हें और रिस्क में डालना और लंबे समय के लिए खतरे में डालना, हम ऐसा नहीं करना चाहते. पैट की भी इसमें सहमति है.”
ये भी पढ़ें: क्रिकेट में मचेगा तूफान… रिकॉर्डबुक बदलने वाले हैं विराट कोहली, 42 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
कमिंस ने तीसरे टेस्ट में दिया अहम योगदान
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने आगे कहा, ”उनकी वापसी का श्रेय उन्हें और मेडिकल टीम को जाता है. उन्हें वापस लाने और उस मैच में छह विकेट लेने और एशेज सीरीज जीतने का मौका मिलना इससे जुड़े सभी लोगों के लिए बहुत खुशी की बात थी.” कमिंस के टी20 वर्ल्ड कप खेलने की संभावना पर हेड कोच ने कहा कि हमें उम्मीद है, लेकिन मैं अभी सच में कुछ नहीं कह सकता.
ये भी पढ़ें: टी20 से पहले वनडे में खेलेंगे सूर्यकुमार यादव-शिवम दुबे! शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में बरसाएंगे चौके-छक्के
टी20 वर्ल्ड कप में खेलना पक्का नहीं
यह देखना बाकी है कि कमिंस फरवरी में शुरू होने वाले टी2- वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं. मैकडॉनल्ड ने कहा, ”मैं अभी सच में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन हमें उम्मीद है. मुझे लगता है कि किसी समय उनकी पीठ की जांच होगी. उनके बाद फैसला लिया जाएगा. फिलहाल स्थिति काफी खराब है.” एडिलेड टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिंस ने संकेत दिया था कि पीठ की मौजूदा समस्या को मैनेज करने के लिए उन्हें आराम दिया जा सकता है.