MP News Live 23 December: धार और बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, जेपी नड्डा और सीएम करेंगे शिलान्यास

MP News Live 23 December: धार और बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, जेपी नड्डा और सीएम करेंगे शिलान्यास


Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE

MP LIVE NEWS TODAY: मध्य प्रदेश के लिए आज का दिन स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. प्रदेशवासियों को आज एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार और बैतूल जिलों को मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे. इससे न सिर्फ इलाज की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में भी प्रदेश को मजबूती मिलेगी. आज धार और बैतूल जिलों में मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया जाएगा. ये दोनों मेडिकल कॉलेज पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर स्थापित किए जाएंगे. लंबे समय से इन जिलों में मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

December 23, 202508:39 IST

एमपी में आज SIR ड्राफ्ट का प्रकाशन

एमपी में आज SIR ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जाएगा. मध्य प्रदेश में 37 लाख वोटर्स के नाम कट सकते हैं. मतदाताओं को नोटिस देकर एक मौका दिया जाएगा. कलेक्टर राजनीतिक दलों को इस संबंध में जानकारी देंगे. मध्य प्रदेश में वोटर्स की एसआईआर की कार्रवाई पूरी हो चुकी है. जिलों में एसआईआर की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन आज कलेक्टर करेंगे.

December 23, 202508:36 IST

सतना में दो पक्षों में जोरदार मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल

सतना के जवाहर नगर खूथी मेन रोड में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जोरदार मारपीट हुई. इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. राजेंद्र नगर के खूंथी इलाके में हुई इस मारपीट के मामले पर सिटी कोतवाली पुलिस ने गुलाम नवी शाह की रिपोर्ट पर दो नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. यह विवाद मुस्लिम समाज के चादर जुलूस से घर लौटते समय, पुरानी रंजिश के कारण हुआ. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह घटना देर रात हुई.

December 23, 202508:34 IST

उज्जैन सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली ने श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन किए

December 23, 202508:33 IST

उज्जैन उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने श्री महाकालेश्वर जी की भस्म आरती में किए दर्शन

December 23, 202508:32 IST

सुबह सुबह जे पी नड्डा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

homemadhya-pradesh

LIVE: धार-बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, जेपी नड्डा-सीएम करेंगे शिलान्यास



Source link