अभ्युदय समिट-2025 की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा: बोले-2 लाख करोड़ से अधिक के निवेशों का भूमिपूजन और शिलान्यास होने जा रहा है – Gwalior News

अभ्युदय समिट-2025 की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा:  बोले-2 लाख करोड़ से अधिक के निवेशों का भूमिपूजन और शिलान्यास होने जा रहा है – Gwalior News



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में होने वाली अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्

.

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का निवेश से रोजगार का संकल्प साकार होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह समिट औद्योगिक क्षेत्र और निवेश के मामले में एक नया इतिहास रचेगी।

यह समिट भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती और प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। अमित शाह बुधवार रात ग्वालियर पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अटल जी की जीवन यात्रा पर तैयार की गई प्रदर्शनी के साथ ही मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास और महत्वपूर्ण औद्योगिक मॉडल के डिस्प्ले को भी देखा। मुख्यमंत्री ने मुख्य सभा मंच की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

हजारों लोग बनेंगे ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी, अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल महाराजा सिंधिया के जमाने से ही औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक आदर्श स्थान रहा है। उन्होंने बताया कि अटल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर यह पूरा वर्ष उद्योग और रोजगार का वर्ष मनाया गया है, जिसके तहत इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और रोड शो आयोजित किए गए।

डॉ. यादव ने आगे कहा कि निवेशकों ने मध्य प्रदेश के प्रति अपना विश्वास मजबूती से व्यक्त किया है, जो अब साकार हो रहा है। उन्होंने घोषणा की कि देश में पहली बार 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेशों का भूमि पूजन और शिलान्यास इस आयोजन में होने जा रहा है। हजारों की संख्या में लाभार्थी और अन्य लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे, जो अटल जी को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

टेलीकॉम सहित कई सेक्टरों में विकास को मिलेगी रफ्तार

ग्वालियर–चंबल को टेलीकॉम सहित अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी सौगात मिलने जा रही है। हमारा मंत्रिमंडल मिलकर युवा, महिला, गरीब सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। गृहमंत्री जी को हमने आमंत्रित इसलिए किया है, क्योंकि पिछले वर्ष उन्होंने जीआईएस के समापन अवसर पर हमें आशीर्वाद दिया था। हमने भी उम्मीद जताई थी कि उनकी भावना के अनुरूप भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, और वह हम करने जा रहे हैं।

देश-दुनिया के सामने भारत, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, विश्व की एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मध्य प्रदेश भी उनके इन प्रयासों में मजबूती से योगदान देने जा रहा है।



Source link