इंदौर में नया साल सेलीब्रेट करने के ये है टॉप 5 रिजॉर्ट

इंदौर में नया साल सेलीब्रेट करने के ये है टॉप 5 रिजॉर्ट


Last Updated:

Indore new year celebration: नए साल पर आपको पूल पार्टी करनी हो या पहाड़ों के बीच रिसॉर्ट में न्यू इयर मनाना हो 31st की रात इंदौर में बायपास से लेकर देवास और महू तक कईं रिजॉर्ट्स हैं जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं. ‌कईं रिजॉर्ट्स थीम बेस्ड न्यू ईयर भी मानने वाले हैं ऐसे ही कुछ रिजॉर्ट्स अपनी नए साल की पार्टी के लिए जाने जाते हैं.

साल 2025 खत्म होकर 2026 का कैलेंडर शुरू होने जा रहा है, ऐसे में नए साल का स्वागत धूमधाम से ना किया जाए ऐसा कैसे हो सकता है. अगर शोर शराबे और भीड़वाड़ से दूर आप इंदौर में अपने न्यू ईयर को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इंदौर के कई आलीशान रिजॉर्ट्स शानदार म्यूजिक और न्यू इयर बाइब के साथ आपका इंतजार कर रहे हैं.

new year celebration in Indore

नए साल पर आपको पूल पार्टी करनी हो या पहाड़ों के बीच रिसॉर्ट में न्यू इयर मनाना हो 31st की रात इंदौर में बायपास से लेकर देवास और महू तक कईं रिजॉर्ट्स हैं जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं. ‌कईं रिजॉर्ट्स थीम बेस्ड न्यू ईयर भी मानने वाले हैं ऐसे ही कुछ रिजॉर्ट्स अपनी नए साल की पार्टी के लिए जाने जाते हैं जिनके बारे में हम यहां आपको बता रहे हैं.

Indore new year party

क्रिसेंट रिसोर्ट इंदौर का सबसे पसंदीदा और नए साल की पार्टी के लिए जाना जाने वाला रिजॉर्ट है. साल की शुरुआत पर यहां थीम बेस्ड परियों का आयोजन होता है जिसमें नेशनल इंटरनेशनल DJ और बैंड्स आते हैं. बड़ा सा पुल होने की वजह से यहां आप फुल पार्टी भी कर सकते हैं. इस दिन क्रिसेंट की लाइटिंग देखने लायक होती है. वही रात को शानदार आतिशबाजी मॉकटेल स्टोर अनलिमिटेड डिनर भी होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

New year 2026

अगर आप 31st पर पूरा दिन सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो सिमचा आईलैंड सबसे बेस्ट जगह है. क्योंकि यह पहाड़ों के बीच मौजूद है इसलिए यहां जंगल सफारी और ट्राइबल थीम वाली पर्टियां की जाती है. न्यू इयर ईव पर सिम्छा आइलैंड में ओपन-एयर कॉन्सर्ट और कैंपिंग की सुविधा भी मिलती है. यहां बोनफायर के बीच आप मॉकटेल्स और मालवा के खास पकवानों का आनंद ले सकते हैं.

Skyline new year celebration

अगर आप डांस पार्टी और क्राउड के बीच न्यू ईयर एंजॉय करना चाहते हैं तो खंडवा रोड पर स्थित स्काईलाइन रिजॉर्ट अपनी मॉडर्न स्टाइल और यूथ वाइब के लिए जाना जाता है. यह आपको बहुत बड़ा डांस फ्लोर मिलता है वही लेजर लाइट और हाईटेक साउंड के बीच पार्टी मैं चार चांद लग जाते हैं. यहां का डेजर्ट भी बहुत खास होता है साथी वेज नॉन-वेज भी आपको मिल जाता है.

New year 2026

द रेड मेपल मशाल इंदौर का सबसे बड़ा और एडवांस रिसोर्ट है. हर खास मौके पर यहां जोरदार पार्टी होती है, यहां अलग-अलग इवेंट्स होते रहते हैं पुल साइड पार्टी भी होती है. रेड मैपल में आपको लग्जरी भी मिल जाएगी क्राउड भी मिल जाएगा और वाइब भी मिल जाएगी. इंदौर से बाहर राऊ के पास स्थित रिजॉर्ट से आपको रात का बेहतरीन नजारा दिखता है. अगर आप खाने के शौकीन है तो यहां आपको देश ही नहीं बल्कि विदेश की डिशेस भी मिल जाएगी, नए साल की रात पर यहां भव्य आतिशबाजी होती है.

New year 2026

इंदौर के शोर शराबे से दूर और अपने परिवार और बच्चों के साथ अगर आप देसी अंदाज में न्यू ईयर बनाना चाहते हैं तो नखराली ढाणी से बेहतर कुछ नहींहो सकता. यहां राजस्थानी और मालवी परंपरा और संस्कृति के बीच लोक नृत्य कठपुतली शो ऊंट की सवारी, लोकगीत जैसे आयोजन होते हैं. हालांकि इसके अलावा यहां पर यूथ के लिए अलग डांस फ्लोर्स भी है जहां बॉलीवुड थीम पर लोग जमकर थिरकते हैं‌. यह इंदौर के ही पास राऊ में स्थित है, इसलिए यहां आप आसानी से पहुंच भी सकते हैं और जल्द ही अपने घर भी लौट सकते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

इंदौर में नया साल सेलीब्रेट करने के ये है टॉप 5 रिजॉर्ट



Source link