एमपी से राजस्थान जाकर शादी कर जहरीला पदार्थ खाया, मौत: राजगढ़ में नाबलिग और युवक का अंतिम संस्कार; पुलिस तैनात रही – rajgarh (MP) News

एमपी से राजस्थान जाकर शादी कर जहरीला पदार्थ खाया, मौत:  राजगढ़ में नाबलिग और युवक का अंतिम संस्कार; पुलिस तैनात रही – rajgarh (MP) News



मध्यप्रदेश के राजगढ़ के माचलपुर थाना क्षेत्र से भागकर राजस्थान पहुंचे प्रेमी युगल ने मंदिर में विवाह किया। उसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बुधवार काे दोनों का गांव में लाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में खास बात यह रही कि युवक ने जिस लड़की

.

राजस्थान में जहरीला पदार्थ खाने पर दोनों की स्थिति गंभीर हुई, इस दौरान दोनों को गंभीर हालत में झालावाड़ जिला अस्पताल लाया गया, यहीं पर उपचार के दौरान उनकी मौत हुई थी।

माचलपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक का गांव की एक नाबालिग युवती से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। इसी कारण दोनों गांव से भागकर राजस्थान गए।

यहां एक मंदिर में युगल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह की रस्म पूरी की। इस विवाह के तुरंत बाद, मंदिर से लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद उन्हें झालावाड़ अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और दोनों की मौत हो गई। मृत्यु के बाद, दोनों के शव गांव लाए गए।

श्मशान घाट में पुलिस सुरक्षा के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के मुताबिक पहले नाबालिग का और उसके बाद युवक का अंतिम संस्कार संपन्न। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

माचलपुर थाना प्रभारी भागीरथ शाक्य ने बताया कि युवक और नाबालिग ने राजस्थान के मंदिर में विवाह किया था और बाद में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना स्थल राजस्थान में होने के कारण आगे की कार्रवाई वहां की पुलिस के समन्वय से की जा रही है।



Source link