देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ नजूल भूमि का जायजा लिया।
.
कलेक्टर सिंह ने मीठा तालाब के सौंदर्यीकरण, स्लॉटर हाउस के लिए भूमि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर चाट-चौपाटी सहित अन्य कार्यों के लिए स्थल चयन संबंधी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पठान कुआं, रेवा बाग, नुसरत नगर और मीठा तालाब सहित कई स्थानों पर शासकीय भूमि का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय नगर निगम कमिश्नर दलीप कुमार, एसडीएम देवास आनंद मालवीय, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा और तहसीलदार सपना शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि राजस्व टीम के साथ नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर नजूल की भूमि को चिह्नित किया गया है। नगर निगम द्वारा लगातार कई कार्यों के लिए भूमि आवंटन की मांग की जा रही थी, जिसके संबंध में स्लॉटर हाउस के लिए उपयुक्त भूमि देखी गई है।
कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी कि मीठा तालाब के आसपास भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।