मध्यप्रदेश में क्रिसमस को लेकर उत्साह चरम पर है। प्रदेशभर के चर्च (गिरजाघर) आकर्षक रोशनी से सजाए गए हैं और बुधवार रात 12 बजे प्रभु ईसा मसीह के जन्मोत्सव के विशेष आयोजन होंगे। देर रात विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद केक काटा जाएगा, ल
.
भोपाल के इन चर्च में होंगे आयोजन
- कैथोलिक गिरजाघर असम्पशन, अरेरा काॅलोनी
- लूथ मेरी चर्च, सेवा सदन
- इन्फेंट जीसस, अयोध्या बायपास
- होली फैमिली, हबीबगंज
- सेंट जोसेफ, ईदगाह
- बरखेड़ा सहित अन्य गिरजाघर
क्रिसमस के लिए लोगों ने कैरोल गीत की प्रैक्टिस की।
शहर में जगह-जगह आर्टिफिशियल और नेचुरल तरीके से क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं। चर्च के अलावा कई घर भी रोशनी से जगमगाते नजर आ रहे हैं। देर रात और सुबह सांता क्लॉज बच्चों को गिफ्ट बांटेंगे। लाल टोपी लगाए बच्चे और युवा खुशियां मनाते दिखेंगे, वहीं कई स्थानों पर सामूहिक कैरोल गायन भी होगा।