शमशाबाद थाना परिसर में एक कपड़ा व्यापारी के साथ कथित मारपीट का मामला अब जिला स्तर पर गरमा गया है। विदिशा व्यापार महासंघ और उद्योग एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस घटना के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी रोहित काशवानी को ज्ञापन सौं
.
व्यापारियों का आरोप है कि शनिवार को कपड़ा व्यापारी बलराम साहू को पूछताछ के बहाने थाने बुलाया गया था। वहां उनके साथ मारपीट की गई और उन पर झूठे आरोप लगाए गए। इस घटना से व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश है।
व्यापारी बोले- कार्रवाई न होने पर करेंगे आंदोलन व्यापार महासंघ ने अपनी शिकायत में कहा कि यदि एक व्यापारी थाने में सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। पदाधिकारियों ने एसपी को चेतावनी दी कि यदि समय रहते दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए मजबूर होगा। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की भी मांग की।

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। इसकी निष्पक्ष जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे को सौंपी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बलराम साहू के खिलाफ जेवर गिरवी रखने से जुड़ी कुछ शिकायतें भी सामने आई हैं, जिनकी भी जांच की जा रही है।
एसपी काशवानी ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर शमशाबाद सहित जिले के व्यापारी वर्ग में रोष व्याप्त है और सभी की निगाहें अब पुलिस जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।