नए साल से पहले झटका! टमाटर हुआ लाल तो करेला कड़वा, सब्जियों ने बिगाड़ा बजट

नए साल से पहले झटका! टमाटर हुआ लाल तो करेला कड़वा, सब्जियों ने बिगाड़ा बजट


Last Updated:

Jabalpur News: सब्जियों के दाम बढ़ने से अब आमजन भिंडी, टमाटर, करेला जैसी महंगी सब्जियों को खरीदने से परहेज कर रहे हैं. जो टमाटर 40 रुपये किलो बिक रहा था, अब उसके रेट दोगुने यानी 80 रुपये किलो हो चुके हैं.

जबलपुर. नए साल से पहले सब्जियों के दामों में बेतहाशा तेजी ने आमजन का बजट बिगाड़ दिया है, जिसके चलते रसोई का बजट बिगड़ चुका है. जहां टमाटर के दाम लाल हो चुके हैं, तो वहीं करेले के दाम कड़वे लग रहे हैं. मध्य प्रदेश के जबलपुर में सब्जियों के दाम एकदम से बढ़ चुके हैं. सब्जी व्यापारी राहुल सिंह ने लोकल 18 को बताया कि नए साल से पहले टमाटर के दाम एकदम से बढ़ गए हैं. इसके अलावा करेले और भिंडी के दामों में भी जबरदस्त उछाल आया है. इसकी वजह इन सब्जियों की आवक कम होना है. उन्होंने बताया कि लोकल टमाटर मतलब देशी टमाटर भी पहले मार्केट में ज्यादा आता था लेकिन किसानों ने इस बार मटर बोई है, जिसके चलते लोकल टमाटर कम देखने को मिल रहा है. वहीं बाहर से गाड़ियां भी कम आ रही हैं.

उन्होंने आगे बताया कि मार्केट में टमाटर 60 रुपये से लेकर 80 रुपये किलो तक मिल रहा है. वहीं करेले के दाम 100 रुपये के पार हैं. इसी तरह मार्केट में भिंडी भी 120 रुपये किलो बिक रही है. उन्होंने बताया कि ग्राहकों को टमाटर लाल चाहिए होता है लेकिन ठंड में टमाटर कम ही पकते हैं. इन्हीं कारणों से दाम बढ़े हैं, जिसके चलते घरों का बजट बिगड़ चुका है. हालांकि मेथी, पालक जैसी हरी सब्जियां और आलू के दामों से लोगों को जरूर थोड़ी राहत मिली है.

ग्राहक खरीदने से कर रहे परहेज
सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण अब आमजन टमाटर, भिंडी, करेला जैसी महंगी सब्जियों को खरीदने से परहेज कर रहे हैं. कुछ समय पहले तक जो टमाटर 40 रुपये किलो मिल रहा था, अब उसके रेट दोगुने मतलब 80 रुपये किलो हो चुके हैं. इसके अलावा भिंडी, करेला, कटहल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच चुके हैं. जबकि बरबटी ₹80 किलो और हरा लहसुन 160 रुपये किलो मार्केट में मिल रहा है. दूसरी तरफ आलू, प्याज, मटर से लेकर हरी सब्जियों के दाम स्थिर हैं. आलू 25 से 30 रुपये किलो, प्याज 30 से 40 रुपये किलो और मटर 30 से 40 रुपये किलो मार्केट में मिल रही है. फिलहाल इन सब्जियों से आमजन को राहत है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

नए साल से पहले झटका! टमाटर हुआ लाल तो करेला कड़वा, सब्जियों ने बिगाड़ा बजट



Source link