बागवानी का शौक है तो बगीचे में जरूर लगे होने चाहिए ये 7 फूल, हर सीजन में खुशबू से महकता रहेगा घर-आंगन

बागवानी का शौक है तो बगीचे में जरूर लगे होने चाहिए ये 7 फूल, हर सीजन में खुशबू से महकता रहेगा घर-आंगन

Last Updated:

Home Gardening Tips: अगर आप भी बागवानी का शोक रखते हैं ओर चाहते हैं कि ठंड के दिनों में आपका घर, गार्डन भी खुशबू से महक उठे तो इन 7 खुशबूदार फूलों के पौधे जरूर लगाएं. खास बात ये कि कम देखभाल में अच्छे फूल और शानदार खुशबू देने वाले ये पौधे किसी भी नजदीकी नर्सरी में आसानी से मिल जाएंगे और…

बागवानी के शौकीनों के लिए मोगरा एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. इसे वैज्ञानिक भाषा में Jasminum sambac कहा जाता है. इसके छोटे, सफेद और मोटी पंखुड़ियों वाले फूल शाम के समय तेज और मीठी खुशबू छोड़ते हैं. इसकी खासियत यह है कि यह कम जगह में भी आसानी से उग जाता है और गमलों में भी खूब फूल देता है. मोगरे की खुशबू लंबे समय तक रहती है, इसलिए इसे घर के आंगन, बालकनी और पूजा स्थल के पास लगाना शुभ माना जाता है.

7 खुशबूदार फूल, Home gardening ideas, Balcony garden plants, Winter flowering plants, Flower gardening, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, top seven flower

गुलाब बागवानी की शान होता है और इसकी खुशबू इसे और खास बना देती है. गुलाब का वैज्ञानिक नाम Rosa indica है. देसी गुलाब की पहचान इसकी भीनी-भीनी प्राकृतिक खुशबू और परतदार पंखुड़ियों से होती है. इसकी खासियत यह है कि सर्दियों में यह ज्यादा फूल देता है और सही देखभाल से लंबे समय तक खिला रहता है. गुलाब गार्डन की क्यारियों और गमलों दोनों में रंग और खुशबू जोड़ता है.

Home gardening ideas, Balcony garden plants, Winter flowering plants, Flower gardening, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, top seven flower

चमेली बागवानी को खुशबू और सुकून से भर देने वाला पौधा है, जिसे वैज्ञानिक रूप से Jasminum officinale कहा जाता है. इसके सफेद और नाजुक फूल खासतौर पर रात के समय ज्यादा खुशबू देते हैं. इसकी पहचान बेलनुमा बढ़वार और गुच्छों में खिलने वाले फूलों से होती है. चमेली की खासियत यह है कि यह दीवार, जाली या गेट के सहारे उगाई जा सकती है, जिससे हरियाली और सुगंध दोनों मिलती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Home gardening ideas, Balcony garden plants, Winter flowering plants, Flower gardening, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, top seven flower

कुंदा भी बागवानी में पसंद किया जाने वाला खुशबूदार पौधा है, जिसका वैज्ञानिक नाम Jasminum multiflorum है. इसके छोटे-छोटे सफेद फूल गुच्छों में खिलते हैं और हल्की लेकिन सुकून देने वाली खुशबू देते हैं. इसकी खासियत यह है कि यह ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और ठंड में भी अच्छी तरह फूल देता है. घनी झाड़ी के कारण कुंदा गार्डन में हरियाली बनाए रखने में मदद करता है.

Home gardening ideas, Balcony garden plants, Winter flowering plants, Flower gardening, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, top seven flower

टेकोमा बागवानी में रंग और हल्की खुशबू जोड़ने वाला पौधा है, जिसका वैज्ञानिक नाम Tecoma stans है. इसके पीले, घंटीनुमा फूल गुच्छों में खिलते हैं और दूर से ही ध्यान आकर्षित करते हैं. इसकी खासियत यह है कि यह धूप पसंद करता है और कम पानी में भी अच्छी ग्रोथ दिखाता है. सर्दियों में टेकोमा के फूल गार्डन को रंगीन और खुशबू से महका देते हैं.

Home gardening ideas, Balcony garden plants, Winter flowering plants, Flower gardening, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, top seven flower

रातरानी बागवानी को खास बनाने वाला ऐसा पौधा है, जिसकी खुशबू रात में सबसे ज्यादा महसूस होती है. रातरानी का वैज्ञानिक नाम Cestrum nocturnum है. इसके छोटे सफेद फूल अंधेरा होते ही खिलते हैं और तेज खुशबू दूर तक फैलाते हैं. इसकी खासियत यह है कि सर्दियों की रातों में इसकी सुगंध घर और गार्डन को अलग पहचान देती है, इसलिए बागवानी के शौकीन इसे आंगन या गार्डन के कोने में लगाना पसंद करते हैं.

Home gardening ideas, Balcony garden plants, Winter flowering plants, Flower gardening, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news, top seven flower

मधुकामिनी को बागवानी में उसकी अलग खुशबू के कारण खास जगह दी जाती है. इसे वैज्ञानिक रूप से Murraya paniculata कहा जाता है. इसके सफेद फूलों से संतरे जैसी मीठी खुशबू आती है, जो पूरे वातावरण को महका देती है. इसकी खासियत यह है कि यह सदाबहार पौधा है और सर्दियों में भी फूल देता रहता है. इसे गमलों, हेज या घर के मुख्य द्वार के पास लगाना बेहद पसंद किया जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बागवानी का शौक है तो बगीचे में जरूर लगे होने चाहिए ये 7 फूल, हर सीजन में खुशबू

Source link