भाजपा नेत्री ने दिव्यांग महिला से कहे अशोभनीय शब्द: कारण बताओ नोटिस जारी, मांगा स्पष्टीकरण; उपाध्यक्ष अंजू भार्गव का वीडियो हुआ था वायरल – Jabalpur News

भाजपा नेत्री ने दिव्यांग महिला से कहे अशोभनीय शब्द:  कारण बताओ नोटिस जारी, मांगा स्पष्टीकरण; उपाध्यक्ष अंजू भार्गव का वीडियो हुआ था वायरल – Jabalpur News


चार दिन पहले जबलपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव ने एक कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद ब्लाइंड महिला को यह कहते हुए नजर आईं कि था कि तू इस जन्म में अंधी बनी है। अगले जन्म में भी अंधी ही बनेगी। मांग में सिंदूर भरती है और बच्ची को क्रिश्चियनों के

.

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को संगठन ने संज्ञान में लेते हुए अंजू भार्गव को नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों में जवाब मांगा है। इधर कांग्रेस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ परिवाद दायर करने की तैयारी कर ली है।

धर्मांतरण के आरोपों के बाद हुआ था हंगामा

शनिवार (20 दिसंबर) को गोरखपुर स्थित एक चर्च मे अचानक ही बड़ी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि यहां पर ब्लाइंड छात्र-छात्राओं को लाकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। इसके बाद यहां पर दोनों ही पक्षों के बीच जमकर विवाद भी हुआ। इसी कार्यक्रम में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव भी शामिल हुई थीं ।

दिव्यांग महिला से अशोभनीय शब्द कहने वाली नेत्री को नोटिस जारी हुआ।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव चर्च के अंदर घुस गई, जहां पर बच्चों के साथ एक दिव्यांग महिला भी बैठी हुई थी। उससे विवाद हो गया। इस दौरान अंजू भार्गव गोरखपुर पुलिस की मौजूदगी में अशोभनीय शब्द कहते हुए नजर आईं। इतना ही नहीं दिव्यांग महिला का मुंह-हाथ पकड़कर झूमा झटकी भी की।

कार्यक्रम में मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि हवाबाग काॅलेज में ब्लाइंड बच्चों को लाकर, उनका ब्रेनवाॅश किया जा रहा है। ब्लाइंड बच्चों को बिना अनुमति के खाने-पीने की लालच देकर चर्च के एक कार्यक्रम में लाया गया।

महानगर अध्यक्ष ने नोटिस के माध्यम से 7 दिनों में जवाब मांगा

भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके द्बारा दृष्टिबाधित महिला से विवाद करते हुए अशोभनीय शब्दों का उच्चारण किया गया है।

आप भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी हैं, जिससे इस प्रकार के व्यवहार और कृत्यों की कल्पना नहीं की जा सकती है। महानगर अध्यक्ष ने नोटिस के माध्यम से 7 दिनों के भीतर घटना के संदर्भ में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

कांग्रेस दिव्यांग महिला को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट में परिवाद दायर करेगी।

कांग्रेस दिव्यांग महिला को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट में परिवाद दायर करेगी।

कांग्रेस करेगी परिवाद दायर

कांग्रेस ने दिव्यांग महिला के साथ की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपा नेत्री को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है, जिसका उदाहरण देखा जा रहा है कि भाजपा की जिला उपाध्यक्ष जो कि एक महिला हैं, इसके बाद भी दिव्यांग युवती से अशोभनीय बातें कह रही हैं।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि जल्द ही कोर्ट में इस मामले को लेकर परिवाद दायर किया जाएगा। उनका कहना है कि शहर में सांप्रदायिकता फैलाने का काम भाजपा कर रही है, उसका कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी और गंगा-जमुना तहजीब को, जो खंडित करने का काम करेगा। उसके खिलाफ कोर्ट में जाकर न्याय दिलाने का काम करेंगे।



Source link