Last Updated:
Janvari Vrat Tyohar 2026 List: जनवरी के महीने की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है. यह महीना त्योहारों और व्रतों के लिहाज से बेहद खास माना जाता है. इस महीने प्रदोष से माह की शुरुआत हो रही है और मकर संक्रांति, बसंत पंचमी जैसे प्रमुख उत्सव आते हैं. आइए जानते हैं पूरी लिस्ट.
January 2026 Vrat Tyohar List. हिंदू धर्म में तिथि और वार को अत्यंत पवित्र एवं फलदायी माना गया है. शास्त्रों के अनुसार हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन और कर्मों पर पड़ता है. इसी क्रम में अब अंग्रेजी वर्ष अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही नूतन वर्ष का शुभारंभ होने जा रहा है. नए साल की शुरुआत के साथ ही जनवरी माह में धार्मिक व्रत-त्योहारों की श्रृंखला प्रारंभ हो जाएगी, जो भक्तों के लिए आस्था और साधना का विशेष अवसर लेकर आएगी. जनवरी माह की शुरुआत 1 जनवरी से होगी, जो इस बार धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ मानी जा रही है.
इस दिन प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसके बाद इसी माह पूर्णिमा, संकट चौथ, मकर संक्रांति जैसे कई प्रमुख व्रत और पर्व मनाए जाएंगे, जिनका हिंदू पंचांग में विशेष स्थान है.
इन सभी पर्वों का संबंध धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा हुआ है. उज्जैन के प्रसिद्ध आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, जनवरी माह में आने वाले व्रत और त्योहार न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं. नए साल में जनवरी माह की कौन-कौन सी तिथियां विशेष हैं और किस दिन कौन सा पर्व मनाया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी आगे दी जा रही है.
मकर संक्रांति- जनवरी मे मकर संक्रांति का शुभ पर्व 14 जनवरी को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. यह पर्व उस विशेष खगोलीय क्षण का प्रतीक है, जब सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इस परिवर्तन को ज्योतिष में अत्यंत मंगलकारी माना गया है. मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और अन्न, तिल व वस्त्र का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.
बसंत पंचमी- त्योहार की इस झड़ी में जनवरी माह में बसंत पंचमी का पावन पर्व भी मनाया जाएगा. इसका विघार्थियों मे काफी उत्साह रहता है. इसको सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है. इस खास मौके पर मां सरस्वती का पूजन किया जाता है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से छात्रों को उत्तम फल प्राप्त होते हैं. साल 2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी को मनाई जाएगी.
जनवरी 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट
1 जनवरी 2026- प्रदोष व्रत
3 जनवरी 2026-पौष पूर्णिमा
6 जनवरी 2026- सकट चौथ
14 जनवरी 2026- मकर संक्रांति, पोंगल
14 जनवरी 2026- षटतिला एकादशी
16 जनवरी-प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
18 जनवरी 2026- मौनी अमावस्या
23 जनवरी 2026- बसंत पंचमी
25 जनवरी 2026- रथ सप्तमी
26 जनवरी 2026- भीष्म अष्टमी
29 जनवरी 2026- जया एकादशी
30 जनवरी 2026- प्रदोष व्रत
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.