Ratlam News: रतलाम रेलवे स्टेशन पर बड़ी लापरवाही के चलते एक महिला की जान पर बन आई, लेकिन समय रहते आरपीएफ जवानों ने उसे बचा लिया. 04002 दिल्ली-मुंबई होलीडे स्पेशल ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश के दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और पायदान के बीच फंस गई. इसी दौरान आरपीएफ हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठौड़, चंद्रकांता तिवारी और सब इंस्पेक्टर श्रद्धा ठाकुर ने दौड़कर महिला को खींचकर बाहर निकाला. सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.