वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में डबल सेंचुरी से चूके, फिर भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में डबल सेंचुरी से चूके, फिर भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi double century: बिहार की तरफ से खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 14 साल 272 दिन की उम्र में सेंचुरी जमाकर इतिहास रच दिया. उन्होंने सबसे कम उम्र में लिस्ट ए शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में ठोकी डबल सेंचुरी

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में तबाही मचा रहे वैभव सूर्यवंशी ने एक और बार धमाका करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला. विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने उतरे इस युवा ने पहले ही मुकाबले में डबल सेंचुरी ठोक डाली. वैभव ना सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया के सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 14 साल 272 साल की उम्र में वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ये रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलते हुए रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी. महज 36 बॉल पर उन्होंने 10 चौके 8 छक्के जमाते हुए सेंचुरी पूरी की. ये भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज लिस्ट ए शतक है. अनमोलप्रीत ने विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अहमदाबाद में 21 दिसंबर 2024 को पंजाब के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 100 रन पूरे किए.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड

बिहार की तरफ से खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जमाने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. उन्होंने सबसे कम उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट में शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. 14 साल 272 दिन के वैभव से आगे अब कोई नहीं है. पिछला रिकॉर्ड पाकिस्तान ऑटोमोबाइल्स के जहूर इलाही (15 साल 209 दिन) के नाम था, जिन्होंने साहीवाल में रेलवे के खिलाफ विल्स कप 1986 में यह उपलब्धि हासिल की थी. अफगानिस्तान के रियाज हसन ने 16 साल 9 दिन की उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट में शतक बनाया था.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में डबल सेंचुरी से चूके, फिर भी बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड



Source link