देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के मौके पर देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं स्वच्छता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके तहत सबसे पहले (बुधवार को) महापौर प
.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उनकी जयंती पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता कर उन्हें सम्मान देना न केवल हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और सम्मान की भावना विकसित करने का भी एक सशक्त माध्यम है।
प्रतिमा की सफाई करते महापौर पुष्यमित्र भार्गव।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शहर के विभिन्न चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित सफाई एवं संरक्षण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महापौर ने लोगों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें, महापुरुषों की प्रतिमाओं का सम्मान करें और नगर निगम के स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

सफाई के दौरान महापौर, एमआईसी मेंबर, पार्षद सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर एमआईसी मेंबर अभिषेक शर्मा बबलू, महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, पार्षद महेश चौधरी, शिखा संदीप दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी-कर्मचारी और रहवासी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ, सुंदर एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।