Sagar 5 beautiful park: सागर के 5 खूबसूरत पार्क, जहां सुबह-शाम उमड़ती है लोगों की भीड़; नजारा भर देगा ताजगी

Sagar 5 beautiful park: सागर के 5 खूबसूरत पार्क, जहां सुबह-शाम उमड़ती है लोगों की भीड़; नजारा भर देगा ताजगी


Last Updated:

Sagar 5 beautiful parks: प्रकृति का सौंदर्य कहा जाने वाला सागर अपनी खूबसूरत झील नदी पहाड़ जंगल झरने के लिए तो जाना ही जाता है. लेकिन यहां के पार्क भी हर किसी का मन मोह लेते हैं. वैसे तो सागर शहर के 48 वार्ड में 48 पार्क हैं. इनमें कुछ पार्क ऐसे हैं. जहां रोजाना सुबह शाम सैकड़ों लोग आते जाते हैं. शहर के ऐसे ही 5 पार्कों के बारे में हम आपके लिए बताने जा रहे है.

सागर के सिविल लाइन एरिया का चंद्रा पार्क सबसे पुरानी पार्कों में से एक है, लेकिन यह सुविधाओं के मामले में सबसे आधुनिक भी है. यह करीब चार एकड़ की रकवा मैं फैला हुआ है जहां घूमने के लिए पाथवे एक्सरसाइज करने के लिए ओपन जिम और बच्चों को घूमने के लिए भी उपकरण लगे हुए हैं, यहां पर सुबह शाम दोनों टाइम काफी रस रहता है.

एंजॉय करती लोग

सागर शहर का सबसे बड़ा पार्क तिली रोड पर छोटे तालाब के किनारे पर है जो करीब 12 एकड़ की जगह में है. यहां पर स्विमिंग पूल से लेकर चाट चौपाटी साइकिल ट्रैक बच्चों के मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध है. लेकिन इसमें एंट्री करने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं. यहां का एंट्री टिकट 5 रुपए हैं. यह पार्क गर्मियों में स्विमिंग पूल के लिए और सर्दियों में शाम के समय फैमिली के साथ घूमने के लिए जाना जाता है. यहां झील के नीचे उतरते हुए सूर्य की छठा अद्भुत निराली दिखाई देती है.

ओपन जिम

सागर शहर के काकागंज में भी खूबसूरत पार्क है. जहां बड़ी संख्या में लोग सुबह शाम घूमने के लिए जाते हैं. यहां पर यातायात की तर्ज पर ट्रैक बना हुआ है. जहां बच्चों को यातायात से जुड़े नियम आसानी से सीख सकते हैं. सिग्नल से लेकर साइन तक है. यह पार्क बहुत सुंदर है. लेकिन यह आबादी क्षेत्र से थोड़ा दूर है. इसलिए यहां पर कम लोग जाते है जो लोग शांति और सुकून में घूमना चाहते है उनके लिए काफी अच्छा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पार्क में घूम

सागर के कैंट क्षेत्र में जॉगर्स पार्क है जो घूमने के लिहाज से बेहद खूबसूरत है. हरियाली से घिरा हुआ है और यहां पर कबाड़ की चीजों से जुगाड़ करके अलग-अलग मूर्तियां बनाई गई है जो लोगों को बच्चों को काफी पसंद आती है. कैंट क्षेत्र के अधिकांश लोग यहां अपने बच्चों के साथ घूमने के लिए पहुंचते हैं. पार्क के बाहर चार्ट चौपाटी के ठेले लगते है.

केंद्र क्षेत्र

ऐसे ही शहर से लगे बामोरा में भी रुद्राक्ष धाम के नाम से 16 एकड़ की जगह में एक बेहद खूबसूरत पार्क बना हुआ है. जहां फव्वारा से लेकर शानदार लाइटिंग अलग-अलग तरह की पेड़ झाड़ियां तो है ही सेल्फी प्वाइंट के लिए भी अलग तरह की व्यवस्थाएं की गई है. इस पार्क में राधा कृष्ण का मंदिर भी है. इस पार्क में लोग फोटो खिंचवाने के लिए सबसे ज्यादा पहुंचते हैं.

सागर

तिली वार्ड में लाली लक्ष्मी वाटिका है यहां भी बहुत सुंदर पार्क तैयार किया गया है. जो एकदम गोलाई में बनाया गया है और इसका पाथवे कई लेयर में है जो घूमने में काफी पसंद आता है. यहां पर भी बच्चों के मनोरंजन से लेकर ओपन जनता के साधन है. साथ यहां पर नक्षत्र वाटिका को भी संभाला जा रहा है.

पार्क

गोपालगंज कि भारत चौक के पास स्थित पार्क भी बहुत सुंदर है. यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, चकरी ,फिसलन पट्टी, फवारा ,ओपन जिम, जैसे अलग-अलग चीज रखी हुई है. यहीं से 100 मीटर की दूरी पर मधुकर शाह पार्क भी है. जो फूल फुलवारी के लिए जाना जाता है.

घूमने पहुंचने लोग

सागर में घूमने के लिहाज से बात करें तो सागर झील का चकरा घाट सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है. सौंदर्य करण के बाद यहां पर अलग ही माहौल है. तालाब के किनारे मियां बाकी पद्धति से जंगल लगा है तो यहीं पर नक्षत्र वाटिका और राजस्थानी धौलपुरी पत्थरों से इसकी सजावट की गई. जहां रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सागर के 5 खूबसूरत पार्क, जहां सुबह-शाम उमड़ती है लोगों की भीड़



Source link