एक साल पहले जहां तनाव हुआ, वहीं फिर बवाल: भोपाल में निगरानी बदमाश दोनों हाथों में तलवार लेकर युवक को मारने दौड़ा; वीडियो आया सामने – Bhopal News

एक साल पहले जहां तनाव हुआ, वहीं फिर बवाल:  भोपाल में निगरानी बदमाश दोनों हाथों में तलवार लेकर युवक को मारने दौड़ा; वीडियो आया सामने – Bhopal News


भोपाल में ठीक एक साल पहले जहांगीराबाद की गल्ला मंडी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। डीजीपी ने भोपाल पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी। पूरी घटना की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने तलब की थी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ

.

दोनों हाथों में तलवार लेकर निगरानी गुंडा हुकम सिंह लोगों को खदेड़ता दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोपी हुकुम और उसके बड़ी संख्या में साथी युवकों को गालियां देते हुए देखा गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।

महिलाएं भी लाठी और डंडों से लैस नजर आ रही हैं। पुलिस बल मौके पर है और घटना की तस्दीक कर रहा है। टीआई मान सिंह ने बताया कि वे मौके पर मौजूद हैं और हुकुम की तलाश की जा रही है। सरदार मोहल्ले में एक ही समुदाय के बीच विवाद हुआ है।

पिछले साल हुआ बवाल की तस्वीर।

जानिए क्यों हुआ था यहां बवाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले साल तेज बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पांच महिलाएं भी घायल हुई थीं। कई दिन तक हालात तनावपूर्ण रहे थे। एक पक्ष का कहना है कि विवाद की शुरुआत एक रास्ते को बंद करने को लेकर हुई थी। जबकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर लोग लगातार तेज गाड़ी चलाकर निकलते थे। बच्चे बाहर खेलते हैं, जिससे एक्सीडेंट का डर बना रहता था। इसी के चलते रास्ते को बंद किया गया था।



Source link