रोहित शर्मा से फैन ने पूछा- वड़ा पाव खाओगे क्या? हिटमैन का रिएक्शन फिर वायरल

रोहित शर्मा से फैन ने पूछा- वड़ा पाव खाओगे क्या? हिटमैन का रिएक्शन फिर वायरल


Last Updated:

Rohit Sharma Viral Video: विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए मैदान पर उतरे रोहित शर्मा ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी धूम मचा दी. जयपुर में सिक्किम के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम में पहुंचे थे. इस दौरान उनका एक रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी

नई दिल्ली: भारतीय टीम के दिग्गज रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर टूर्नामेंट में रंग जमा दिया. रोहित मुंबई के लिए सिक्किम के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. मुंबई और सिक्किम के बीच यह मुकाबला जयपुर में खेला गया. रोहित शर्मा को देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में फैंस आए थे. मैच में रोहित शर्मा के हर एक शॉट पर तालियां पिटी. वहीं फील्डिंग के दौरान उनका एक मजेदार रिएक्शन आया था जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल वायरल वीडियो में स्टेडियम में मैच देख रहे एक फैन रोहित शर्मा को वड़ा पाव खाने का ऑफर रहे थे. एक-दो बार इग्नोर करने के बाद रोहित शर्मा ने हाथ उठाकर फैंस को इशारे में बताया कि वह वड़ा पाव नहीं खाएंगे. रोहित शर्मा ने जिस तरह से फैन को रिएक्ट किया उसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि रोहित शर्मा को वड़ा पाव खाना बहुत पसंद है, लेकिन फिटनेस के कारण वह अपने इस फेवरेट फूड को कभी-कभार ही खाते हैं.

रोहित शर्मा ने खेली 155 रनों की पारी

सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने 155 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी इस पारी नें रोहित ने 94 गेंद का सामना किया, जिसमें 18 चौके और 9 छक्के भी लगाए. रोहित शर्मा की इस दमदार बल्लेबाजी से मुंबई ने सिक्किम पर 8 विकेट से जीत हासिल की. सिक्किम के खिलाफ इस मैच में रोहित के अलावा अंगकृष रघुवंशी 58 गेंद में 38 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मुशीर खान ने 26 गेंद में 27 रन बनाए. वहीं सरफराज खान नाबाद 8 रन बनाए.

मुंबई के खिलाफ इस मैच में सिक्किम की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. मैच में टीम ने आशिष थापा की अर्धशतकीय पारी से निर्धारिक 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 236 रन का स्कोर खड़ा किया. थापा ने 87 गेंद में 79 रन बनाए. सिक्किम के इस स्कोर के जवाब में मुंबई की टीम ने 30.3 में ही 237 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

रोहित शर्मा से फैन ने पूछा- वड़ा पाव खाओगे क्या? हिटमैन का रिएक्शन फिर वायरल





Source link