वार्ड 80 की स्थिति: देश के सबसे स्वच्छ शहर में नाले की सफाई में निकला सोफा और प्लास्टिक का दरवाजा – Indore News

वार्ड 80 की स्थिति:  देश के सबसे स्वच्छ शहर में नाले की सफाई में निकला सोफा और प्लास्टिक का दरवाजा – Indore News



सफाई के दौरान कचरा, गंदगी व पॉलिथीन निकलना तो आम बात है, लेकिन स्वच्छता में लगातार आठ बार नंबर-1 रहने वाले इंदौर में नाले की सफाई के दौरान सोफा, प्लास्टिक का दरवाजा व अन्य घरेलू निकला। यह देख सफाईकर्मियों के साथ आमजन भी चौंक गए। सामान निकालने के लिए

.

दरअसल, वार्ड 80 में रेती मंडी क्षेत्र में लॉ कॉलेज के पास सफाई कर्मियों द्वारा नाले की सफाई की जा रही थी। इस दौरान कर्मचारियों को नाले में प्लास्टिक की थैलियों, बाल्टी के साथ ही सोफा व दरवाजा नजर आया। इस पर उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। क्षेत्रीय पार्षद प्रशांत बड़वे व नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने जेसीबी की मदद से सोफा, दरवाजा व अन्य सामान बाहर निकलवाया। पार्षद बड़वे ने बताया कि यह क्षेत्र सुनसान है। इसके आसपास सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं, इसलिए लोग यहां बड़ी मात्रा में कचरा फेंक जाते हैं। इसे रोकने के लिए एनजीओ के सदस्यों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। भविष्य में यदि यहां कोई कचरा फेंकते हुए मिला तो उस पर स्पॉट फाइन के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना भी बनाई जा रही है।

शादियों में उड़ रही पन्नियां पार्षद ने बताया कि कई शादियों में मशीनों से बारीक पन्नियां उड़ाई जा रही हैं, जो सफाई कर्मियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। कर्मचारियों को इन्हें साफ करने में काफी दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि शहर के 90 प्रतिशत लोग तो स्वच्छता को लेकर सजग हैं, लेकिन 10 प्रतिशत की लापरवाही पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पर भारी पड़ती है।

लगातार सख्ती, फिर भी लोग कचरा फेंक रहे सफाई व्यवस्था को लेकर निगम लगातार सख्ती कर रहा है, लेकिन उसके बाद भी लोग सुनसान इलाकों में बड़ी मात्रा में कचरा फेंक रहे हैं। बुधवार को राऊ क्षेत्र में नाले से बड़ी मात्रा में घरेलू सामान निकला। जेसीबी बुलवाना पड़ी।



Source link