हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में देवास में प्रदर्शन: बांग्लादेशी PM मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया, केंद्र से की कार्रवाई की मांग – Dewas News

हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में देवास में प्रदर्शन:  बांग्लादेशी PM मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया, केंद्र से की कार्रवाई की मांग – Dewas News


देवास में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर कथित अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन किया। सयाजी द्वार क्षेत्र में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला जल

.

विहिप के जिला संयोजक अभिषेक माली ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर नृशंस हमले और हत्याएं बेहद निंदनीय हैं। उनका आरोप है कि वहां हिंदू समुदाय को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक देश का नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई के लिए मुद्दा उठाया जाए। साथ ही इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link