SA20 2026: IPL से पहले साउथ अफ्रीका में जमेगा रंग, देखें सभी टीमों के स्क्वॉड, भारत में कब और कहां देखें लाइव?

SA20 2026: IPL से पहले साउथ अफ्रीका में जमेगा रंग, देखें सभी टीमों के स्क्वॉड, भारत में कब और कहां देखें लाइव?


SA20 2025-26 All Teams Squads: आईपीएल 2026 से पहले साउथ अफ्रीका में टी20 क्रिकेट का रंग जमने वाला है. जी हां, अब से कुछ घंटे बाद यानी 26 दिसंबर, 2025 से SA20 लीग के चौथे सीजन का आगाज होगा. ओपनिंग मैच में बॉक्सिंग डे पर केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में एमआई केपटाउन का मुकाबला डरबन के सुपर जायंट्स से होगा. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. 

अब तक हुए तीन सीजन में दो बार काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप चैंपियन बनी है, जबकि पिछले साल एमआई केप टाउन ने खिताब अपने नाम किया. आइए नजर डालते हैं SA20 2025-26 सीजन में सभी टीमों के स्क्वॉड पर. साथ ही जानें कि भारत में कब और कहां SA20 का लुत्फ उठा सकते हैं. 

SA20 2025-26: सभी टीमों के स्क्वॉड

Add Zee News as a Preferred Source


एमआई केप टाउन: ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान, रयान रिकलटन, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, निकोलस पूरन, रासी वैन डेर डुसेन, रीजा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, ट्रिस्टन लुस, जेसन स्मिथ, टॉम मूरेस, डेन पिड्ट, तियान वैन वुरेन, डैन लेटगन, तबरेज़ शम्सी, करीम जानत, जैक्स स्निमैन

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, जॉनी बेयरस्टो, एएम गजनफर, एडम मिल्ने, क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्टजे, सेनुरन मुथुसामी, पैट्रिक क्रूगर, लूथो सिपामला, मिशेल वैन बुरेन, जॉर्डन हरमन, बेयर्स स्वानपोएल, जेम्स कोल्स, क्रिस वुड, लुईस ग्रेगरी, सीजे किंग, जेपी किंग.

जोबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, जेम्स विंस, अकील होसेन, रिचर्ड ग्लीसन, वियान मुल्डर, नांद्रे बर्गर, प्रीनालेन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, स्टीव स्टोक, जैनको स्मिट, नील टिमर्स, शुभम रंजने, ब्रैंडन किंग, रिले रोसौव, रिवाल्डो मूनसामी, इमरान ताहिर, रीस टॉपले

प्रिटोरिया कैपिटल्स: आंद्रे रसेल, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, देवाल्ड ब्रेविस, लिज़ाद विलियम्स, क्रेग ओवरटन, साकिब महमूद, कोडी यूसुफ, कॉनर एस्टरहुइज़ेन, ब्राइस पार्सन्स, गिदोन पीटर्स, जुनैद दाऊद, विल स्मीड, मीका-ईल प्रिंस, बयांदा माजोला, विहान लुब्बे, सिबोनेलो मखान्या

पार्ल रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेविड मिलर, ब्योर्न फोर्टुइन, रुबिन हरमन, सिकंदर रज़ा, मुजीब-उर-रहमान, ओटनील बार्टमैन, गुडाकेश मोती, डेलानो पोटगिएटर, काइल वेरिन, कीगन लायन-कैशेट, आसा ट्राइब, हार्डस विलोजेन, जैकन जोहान्स बैसन, डैन लॉरेंस, ईशान मलिंगा, नकोबानी मोकोएना, विशेन हलम्बेज, नकाबा पीटर

डरबन सुपर जायंट्स: नूर अहमद, हेनरिक क्लासेन, सुनील नरेन, जोस बटलर, क्वेना मफाका, एडेन मार्कराम, डेवोन कॉनवे, गेराल्ड कोएट्ज़ी, डेविड बेडिंघम, मार्केस एकरमैन, ईथन बॉश, एंडिले सिमलेन, टोनी डी ज़ोरज़ी, दयान गैलीम, ताइजुल इस्लाम, इवान जोन्स, गिस्बर्ट वेगे, डेविड विसे, डेरिन डुपाविलॉन

SA20 Live Streaming: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

SA20 2026 का आगाज 26 दिसंबर, 2025 को होगा और फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा. अधिकांश मैच भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे शुरू होंगे, जबकि डबल हेडर वाले दिनों में शुरुआती मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे. बता दें कि SA20 2026 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और इसे JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 10 साल में इतने इंटरनेशनल शतक… विराट कोहली का वो महारिकॉर्ड, जिसके आसपास भी कोई नहीं पहुंचा

 



Source link