Last Updated:
5 Onion Varieties For Winter Cultivation: अगर किसान समय पर रोपाई करें, संतुलित मात्रा में खाद और पानी दें और अच्छी किस्म का चयन करें, तो प्याज की खेती से कम समय में उच्च पैदावार प्राप्त की जा सकती है. प्याज की मांग पूरे साल बनी रहती है, इसलिए सर्दियों की यह फसल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. सही योजना और सही बीज के चुनाव से प्याज की खेती किसानों के लिए वास्तव में लाभकारी साबित हो सकती है.
5 Onion Varieties For Winter Cultivation: सर्दियों के मौसम में प्याज की खेती किसानों के लिए कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल मानी जाती है. खासतौर पर दिसंबर का महीना प्याज की नर्सरी रोपाई और खेती के लिए सबसे उपयुक्त होता है. इस समय मौसम ठंडा रहता है और मिट्टी में नमी संतुलित रहती है, जिससे प्याज की जड़ें मजबूत बनती हैं और फसल का विकास बेहतर होता है. यही वजह है कि निमाड़ क्षेत्र सहित खंडवा जिले में बड़े पैमाने पर प्याज की खेती की जाती है और किसान इससे अच्छी आमदनी प्राप्त करते हैं.
Local 18 से बातचीत में जय कृषि किसान क्लीनिक के कृषि सलाहकार नवनीत रेवापाटी बताते हैं कि इस समय देशी प्याज और फुरसुंगी पीली पत्ती प्याज की नर्सरी पूरी तरह तैयार हो चुकी है और लगभग ट्रांसप्लांटिंग का समय चल रहा है. पहले किसान N-53 जैसी पुरानी किस्मों पर ज्यादा निर्भर रहते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे उनकी जगह नई सिलेक्शन वैरायटी ले रही हैं. इन किस्मों की खासियत यह है कि इनमें पानी सहन करने की क्षमता ज्यादा होती है और प्याज में डबल या ट्रिपल लेयर का छिलका आता है, जिससे स्टोरेज बेहतर रहता है और बाजार में किसानों को अच्छे भाव मिलते हैं.
कौन-सी वैरायटी बेस्ट है?
नवनीत आगे बताते हैं कि किसान भाइयों में सबसे बड़ी चिंता बीज चयन को लेकर रहती है. कौन-सी वैरायटी लगाई जाए, किस कंपनी का बीज लिया जाए और किस मिट्टी के लिए कौन-सी किस्म बेहतर रहेगी- यह सब बहुत अहम सवाल हैं. उनका कहना है कि बहुत ज्यादा महंगे बीज लेने की जरूरत नहीं है और न ही बहुत सस्ते बीजों के पीछे भागना चाहिए. मध्यम बजट की अच्छी और भरोसेमंद कंपनियों की किस्में किसानों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होती हैं.
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, खासकर निमाड़ क्षेत्र के लिए सर्दियों में प्याज की कुछ वैरायटी बेहद सफल साबित हो रही हैं. इनमें कलश कंपनी की रेड एप्पल वैरायटी, विशाल सीड्स की एक्सपोर्ट लाल चंदन, पंचगंगा, सरदार और अल्पाइन कंपनी की सरकार वैरायटी प्रमुख हैं. ये सभी वैरायटी कम बजट में उपलब्ध हैं, उत्पादन अच्छा देती हैं और बाजार में इनकी मांग भी बनी रहती है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसान सही समय पर रोपाई करें, संतुलित खाद-पानी दें और अच्छी वैरायटी का चयन करें, तो प्याज की खेती से कम समय में अच्छी पैदावार ली जा सकती है. प्याज की मांग सालभर बनी रहती है. ऐसे में सर्दियों की यह फसल किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है. सही योजना और सही बीज चयन से प्याज की खेती किसानों को सचमुच “मालामाल” बना सकती है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें