ग्वालियर हाईकोर्ट में शासकीय अधिवक्ताओं की नई सूची जारी: राजेश शुक्ला बने अतिरिक्त महाधिवक्ता; पूर्व कार्यकाल खत्म – Gwalior News

ग्वालियर हाईकोर्ट में शासकीय अधिवक्ताओं की नई सूची जारी:  राजेश शुक्ला बने अतिरिक्त महाधिवक्ता; पूर्व कार्यकाल खत्म – Gwalior News



ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में बैठे अधिवक्ता

विधि विभाग ने ग्वालियर हाईकोर्ट में पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता और शासकीय अधिवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है।

.

सूची के अनुसार, राजेश शुक्ला को अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। अंकुर मोदी और रोहित मिश्रा को पुनः अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया गया है। वहीं, विवेक खेड़कर और दीपेंद्र सिंह कुशवाह को जबलपुर कोटे से फिर से अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, राजेंद्र सिंह यादव और मोनी को उप महाधिवक्ता बनाया गया है। ये नियुक्तियां महाधिवक्ता कार्यालय में शासकीय अधिवक्ताओं के कार्यकाल समाप्त होने के बाद की गई हैं।

पूर्व में शासकीय अधिवक्ताओं का कार्यकाल तीन-तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था, जो 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था। इसके बाद विधि विभाग ने नई नियुक्तियां की हैं।

नए शासकीय अधिवक्ताओं में रवींद्र दीक्षित, गिर्राज किशोर अग्रवाल, बृजमोहन पटेल, शैलेन्द्र कुशवाह, कौशलेंद्र तोमर, दिनेश सविता, योगेश पारासर, सोहित मिश्रा, संजय कुशवाह, मोहित शिवहरे, दिलीप अवस्थी, रिकेश गोयल, चंद्रप्रताप सिंह कुशवाह, विक्रम पिप्पल, धर्मेंद्र नायक, मनीष सक्सेना, सतेंद्र सिकरवार, प्रभात पटेरिया, अनिल बाबू मंगल, बृजेश त्यागी, अंजली जानानी, राजेंद्र जैन, मिराज कुरैशी और सार्थक रायजादा को नियुक्त किया गया है।



Source link