पार्षद पति पर शासकीय काम में बाधा डालने का आरोप: इंदौर नगर निगम के इंजीनियर और सब-इंजीनियरों ने कलेक्टर से की शिकायत – Indore News

पार्षद पति पर शासकीय काम में बाधा डालने का आरोप:  इंदौर नगर निगम के इंजीनियर और सब-इंजीनियरों ने कलेक्टर से की शिकायत – Indore News



निगम के इंजीनियर और सब-इंजीनियरों ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर शिकायती आवेदन सौंपा।

इंदौर नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता और अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। ऐसे में बार-बार अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दिनों वार्ड 55 के पार्षद पति सुमित तलरेजा द

.

शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर निगम के इंजीनियर और सब-इंजीनियर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर शिकायती आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि वे पिछले दिनों वार्ड 55 में निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान ठेकेदार को बुलाया गया, लेकिन पार्षद पति सुमित तलरेजा आए और उनके साथ बदसलूकी की।

इंजीनियरों ने बताया कि फील्ड में काम के दौरान लगातार क्षेत्रीय पार्षद और लोगों द्वारा उनके साथ अभद्रता और विवाद किया जा रहा है। इसे लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसे लेकर भी प्रयास किए जाएंगे।

नगर निगम के इंजीनियरों और सब-इंजीनियरों ने चेतावनी दी है की अगर जल्द से जल्द इस मामले में कोई निराकरण नहीं किया गया तो वे आने वाले दिनों में भोपाल पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।



Source link