बागेश्वर धाम में मिला बिहार के युवक का शव: बेगूसराय का रहने वाला धीरज; पुलिस बोली- परिवार को सूचना दे चुके – Chhatarpur (MP) News

बागेश्वर धाम में मिला बिहार के युवक का शव:  बेगूसराय का रहने वाला धीरज; पुलिस बोली- परिवार को सूचना दे चुके – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर के बागेश्वर धाम में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम परिसर में मिले युवक के शव को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी पीएम हाउस में रखवाया गया है। बागेश्वर

.

आधार कार्ड से हुई पहचान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पास से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सकी। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पहचान के आधार पर उसका नाम धीरज शाह बताया गया है, जो बिहार के बेगूसराय जिले का निवासी है।

मामले को लेकर छतरपुर एएसपी आदित्य पटले ने बताया कि बमीठा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य खराब होने की आशंका एएसपी आदित्य पटले के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मौत स्वास्थ्य खराब होने के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक कब से बागेश्वर धाम में मौजूद था।

परिजनों से संपर्क, जांच जारी पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दे दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।



Source link