बीजेपी ने कहा:दीपक जोशी पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं: चार शादियों के बाद चर्चा में आए पूर्व मंत्री ने शिवराज के मंच पर किया था घरवापसी का ऐलान – Bhopal News

बीजेपी ने कहा:दीपक जोशी पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं:  चार शादियों के बाद चर्चा में आए पूर्व मंत्री ने शिवराज के मंच पर किया था घरवापसी का ऐलान – Bhopal News


बीते 4 दिसंबर को महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से शादी करके चर्चा में आए पूर्व मंत्री दीपक जोशी से बीजेपी ने किनारा कर लिया है। भाजपा संगठन ने साफ कर दिया है कि दीपक जोशी की बीजेपी में वापसी नहीं हुई है।

.

बुधनी उपचुनाव के दौरान शिवराज के सामने किया था घर वापसी का ऐलान दीपक जोशी 6 मई 2023 को बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने देवास जिले की खातेगांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन, हार गए। इसके बाद उन्होंने बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान शिवराज सिंह चौहान के सामने मंच पर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया था।

अब बीजेपी ने दीपक जोशी की शादियों को लेकर मचे विवाद के बीच देवास के भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी रहे भगवानदास सबनानी ने साफ किया कि दीपक जोशी की बीजेपी में वापसी नहीं हुई है।

देवास भाजपा जिलाध्यक्ष बोले: दीपक पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं देवास के भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव ने दीपक जोशी की बीजेपी में वापसी को लेकर कहा- दीपक जोशी को आज की तारीख में भारतीय जनता पार्टी संगठन ने सदस्यता ग्रहण नहीं कराई है। चूंकि वो कांग्रेस में चले गए थे। किसी आम सभा में शिवराज जी ने उन्हें दुपट्‌टा पहनाया होगा। लेकिन जब हमारे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद जी जब थे उस समय सदस्यता ग्रहण नहीं की थी। इसलिए आज की तारीख में वे भाजपा के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं।

तत्कालीन प्रदेश महामंत्री बोले: विधिवत भाजपा में वापसी नहीं हुई दीपक जोशी की घर वापसी की खबरों के वक्त भाजपा के प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी रहे भगवान दास सबनानी ने कहा- भाजपा में विधिवत उनकी वापसी नहीं हुई है। चूंकि ये विषय चुनाव के समय सहयोग करने का आया था। उन्होंने पार्टी को सहयोग किया था लेकिन उनकी भाजपा में वापसी नहीं हुई थी।

कांग्रेस नेता दीपक जोशी की यह फोटो सामने आने के बाद राजनीतिक दलों में चर्चा शुरू हो गई।

11 मार्च को टल गई थी बीजेपी में वापसी पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान 11 मार्च को दीपक जोशी की बीजेपी में वापसी होने वाली थी। उन्होंने दैनिक भास्कर से फोन पर कहा था मैं तो सुबह का भूला हूं, शाम को घर लौट रहा हूं। पार्टी ने 11:30 बजे तक भोपाल कार्यालय पहुंचने को बोला है। लेकिन इसके बाद बीजेपी में उनकी वापसी नहीं हो पाई। उस दिन खुरई के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और पन्ना की गुन्नौर के पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन दीपक जोशी बीजेपी ऑफिस नहीं पहुंचे। उस वक्त संगठन ने दीपक की घर वापसी को हरी झंडी नहीं दी थी।

दीपक जोशी ने पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की तस्वीर लेकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

दीपक जोशी ने पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की तस्वीर लेकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी।

खातेगांव से कांग्रेस की टिकट पर लड़ा विधानसभा चुनाव जोशी के कांग्रेस जॉइन करने के बाद से यह माना जा रहा था कि वे खातेगांव से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, जोशी ने कभी सार्वजनिक मंच से खुद को खातेगांव से दावेदार नहीं बताया। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के भारी विरोध के बावजूद दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने जोशी को खातेगांव से टिकट दिया और वे आशीष शर्मा से 12 हजार 542 वोट से चुनाव हार गए।

दीपक जोशी से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें…

1. पिता की तस्वीर लेकर कांग्रेस में शामिल हुए थे जोशी

6 मई 2023 को भोपाल में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन कर ली थी। वे 74 बंगला स्थित सरकारी आवास से अपने पिता व पूर्व सीएम स्वर्गीय कैलाश जोशी की तस्वीर हाथ में लेकर पैदल कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और सदस्यता ली थी। इस मौके पर उन्होंने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा था- ‘प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि मैं न खाऊंगा न खाने दूंगा लेकिन इन गूंगे-बहरों ने लगता है सुन लिया ‘खाओ और खाने दो’… । कर्नाटक में 40% कमिशन की बात कही जा रही है लेकिन मुझे लगता है मप्र में यह 80% है।’ यहां पढ़ें पूरी खबर….

2. आखिरी समय में टली दीपक जोशी की भाजपा में वापसी

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और भाजपा से तीन बार विधायक रहे दीपक जोशी की घर वापसी आखिरी समय में टल गई। सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेताओं में दीपक की भाजपा में वापसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इस वजह से दीपक की घर वापसी को होल्ड किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

3. पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर बीजेपी में शामिल

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में घर वापसी की है। वे डेढ़ साल पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर..



Source link