IND W vs SL W: भारतीय महिला टीम इन दिनों विजयरथ पर सवार नजर आ रही है. महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमर कस ली है. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज पर 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. तीसरे टी20 मैच में कौर एंड कंपनी ने श्रीलंका को 8 विकेट से बुरी तरह रौंद दिया. पहले गेंदबाजी आक्रामक दिखी फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने एकतरफा अंदाज में मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
टीम इंडिया बनेगी आक्रामक
हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा, ‘यह हम सभी के लिए एक शानदार सीरीज थी. वर्ल्ड कप के बाद जब हम मिले, तो हमने इसी बारे में बात की थी कि हमें अपना स्टैंडर्ड बढ़ाना होगा. T20 में थोड़ा और आक्रामक होना होगा, हम सब जानते हैं कि T20 वर्ल्ड कप आने वाला है, यह खुद को बेहतर बनाने का सही समय है, इसलिए कुल मिलाकर परफॉर्मेंस से बहुत खुश हूँ.’
बॉलिंग की कर दी तारीफ
हरमनप्रीत कौर ने बॉलिंग की तारीफ करते हुए कहा, ‘हमारी बॉलिंग का योगदान क्योंकि T20 बॉलिंग बहुत जरूरी है. अगर आप अपने बॉलिंग डिपार्टमेंट में सभी चीजों को सही करते हैं, तो आपके पास गेम जीतने के अधिक चांस होते हैं. आज हम अपनी बॉलर्स की वजह से इस पोजीशन में हैं, इसका क्रेडिट हमारी पूरी बॉलिंग लाइनअप को जाता है, जिस तरह से उन्होंने इस सीरीज़ में बॉलिंग की. वे ही हैं जो हमें हमेशा ब्रेकथ्रू दिलाते हैं. पहले छह ओवर उनके टॉप-ऑर्डर का विकेट लेना बहुत जरूरी है. आज हम रेणुका के साथ जाना चाहते थे, ताकि वह हमें वे ब्रेकथ्रू दिला सकें. पहला ओवर वैसा नहीं था जैसा हम उम्मीद कर रहे थे. उसके बाद जिस तरह से उसने वापसी की और वे जरूरी चार विकेट लिए वही हम चाहते थे.’
ये भी पढे़ं.. 4 विकेट पर थम जाती कहानी… पंजा खोलने को बेताब टीम इंडिया की स्टार, मैच के बाद बयां किया दर्द
रेणुका जीत की हीरो
टीम की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर जीत की हीरो रहीं. उन्होने 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं, 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने भी अपने झोली में डाल लिए. श्रीलंका की टीम बोर्ड पर महज 112 रन टांगने में कामयाब हुई. इसके बाद बल्लेबाजी में टीम इंडिया की तरफ से शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ 79 रन की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 3 छक्के जमाए और मैच को टीम इंडिया की झोली में डाल दिया.