महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया: 600 ग्राम वजनी नवजात की हालत नाजुक; रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी – Rewa News

महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया:  600 ग्राम वजनी नवजात की हालत नाजुक; रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी – Rewa News


बैढ़न की एक महिला ने एक साथ तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया है। तीनों बच्चों का इलाज रीवा के संजय गांधी अस्पताल के बाल एवं शिशु रोग विभाग (पीडियाट्रिक) में जारी है। बच्चों को शुक्रवार रात रीवा के संजय गांधी अस्पताल के बच्चा वॉर्ड में विशेष निगरानी में

.

चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल सभी नवजात चिकित्सकीय निगरानी में हैं। प्रसव के दौरान जन्मे तीन बच्चों में से दो नवजात शिशुओं का वजन करीब 1 किलो के आसपास बताया जा रहा है, जबकि तीसरे नवजात का वजन लगभग 600 ग्राम है।

विशेषज्ञों के अनुसार जिन शिशुओं का जन्म वजन 1 किलो के आसपास होता है, उनके जीवित रहने की संभावना बेहद कम वजन वाले शिशुओं की तुलना में अधिक रहती है। 600 ग्राम वजन वाले नवजात की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

सामान्य गर्भधारण के बाद ऐसा होना दुर्लभ पूरे मामले को लेकर गांधी स्मारक चिकित्सालय के पीडियाट्रिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश बजाज ने बताया कि आईवीएफ के माध्यम से गर्भधारण करने वाली महिलाओं में तीन या उससे अधिक बच्चों के जन्म के मामले अब बढ़ रहे हैं, लेकिन सामान्य गर्भधारण के बाद ऐसा होना बेहद दुर्लभ है।

आंकड़ों के अनुसार करीब तीन से चार हजार प्रसुताओं में से केवल एक या दो मामलों में ही ऐसा देखा जाता है, जब गर्भस्थ शिशुओं की संख्या दो से अधिक होती है।

डॉ. बजाज ने बताया कि सबसे कम वजन वाले नवजात शिशु की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बचाने के लिए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है। तीनों बच्चों को विशेष देखरेख में रखा गया है और उनकी स्थिति पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

पीडियाट्रिक विभाग में बच्चों का उपचार जारी है।



Source link